साधु यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, अब नीतीश की तारीफ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 23 अप्रैल 2014

साधु यादव नहीं लड़ेंगे चुनाव, अब नीतीश की तारीफ


sadhu yadav
बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के भाई साधु यादव ने बुधवार को महाराजगंज संसदीय क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने का निर्णय लेते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने एक तरफ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जमकर तारीफ की और दूसरी तरफ कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी की हवा निकल गई है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद के साले साधु ने नीतीश सरकार की नीतियों की जमकर तारीफ करते हुए महाराजगंज से जनता दल (युनाइटेड) के प्रत्याशी मनोरंजन सिंह धूमल के समर्थन में अपना नाम वापस ले लिया। साधु ने महाराजगंज सीट से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल किया था। 

साधु ने कहा कि चारों ओर नीतीश के काम और सामाजिक सद्भाव की चर्चा हो रही है। उन्होंने केंद्र में तीसरे मोर्चे की सरकार बनने का दावा करते हुए कहा कि नीतीश सबको साथ लेकर चलते हैं। वर्तमान समय में उनसे बेहतर नेता और कोई नहीं है।  साधु ने पूर्व में सारण से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी, जहां से पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी राजद प्रत्याशी हैं। इसके बाद उन्होंने महाराजगंज से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन भरा। महाराजगंज से राजद के टिकट पर प्रभुनाथ सिंह मैदान में उतरे हैं। 

सूत्रों का कहना है, कि साधु भाजपा से टिकट मिलने की उम्मीद लगाए बैठे थे, जिसके लिए उन्होंने मोदी का गुणगान भी किया था। साधु की छवि बिहार में लालू-राबड़ी के शासनकाल में एक दबंग नेता की रही है। वर्ष 2009 में राजद से टिकट नहीं मिलने के कारण साधु ने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन जीत नहीं पाए थे। इसके बाद से ही वे कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने की जुगत भिड़ा रहे थे। महाराजगंज में लोकसभा चुनाव के तहत सात मई को मतदान होना है। 

कोई टिप्पणी नहीं: