बिहार में 13 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 मई 2014

बिहार में 13 जून तक मानसून पहुंचने की संभावना


monsoon bihar
बिहार में राजधानी पटना सहित अधिकतर क्षेत्रों में शुक्रवार सुबह से ही झुलसा देने वाली गर्मी व धूप है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच मौसम विभाग ने 13 जून तक मानसून के बिहार पहुंचने की संभावना जताई है। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के मुताबिक, शुक्रवार को राजधानी पटना का न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 29.4 डिग्री, गया का 23.3 डिग्री तथा पूर्णिया का 26.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं, गुरुवार को राजधानी पटना का अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 42.6 डिग्री, गया का 43 डिग्री तथा पूर्णिया का 41.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के निदेशक ए.के. सेन का कहना है कि फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक तापमान में लगातार वृद्घि दर्ज की जाएगी। उन्होंने बिहार में 11-13 जून के बीच मानसून के पहुंचने की उम्मीद जताई।

कोई टिप्पणी नहीं: