भारत के भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अफगानिस्तान में भारतीय राजदूत अमर सिन्हा से बात कर भारतीय वाणिज्य दूतावास के कर्मचारियों को सहायता का आश्वासन दिया, जहां बंदूकधारियों ने हमला किया है। यह जानकारी शुक्रवार को एक अधिकारी ने दी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्विट पर इसकी जानकारी देते हुए लिखा, "भावी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हेरात में भारतीय वाणिज्य दूतावास पर हुए हमले की घटना पर नजर बनाए हुए हैं। अफगानिस्तान में अमर सिन्हा से बात की है। अफगानिस्तान में मौजूद भारतीय दूतावास के कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाया है।"
अकबरुद्दीन ने कहा, "मोदी ने हेरात में वाणिज्य दूतावास के बहादुर कर्मचारियों को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया है।" गौरतलब है कि शुक्रवार सुबह वाणिज्य दूतावास पर तीन बंदूकधारियों ने हमला किया। हमलावरों में एक जवाबी कार्रवाई में मारा गया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें