केजरीवाल नहीं बनाएंगे दोबारा सरकार, चुनाव के लिए तैयार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

केजरीवाल नहीं बनाएंगे दोबारा सरकार, चुनाव के लिए तैयार

राजधानी दिल्ली में सरकार से इस्तीफा देने के तीन महीने बाद पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को जनता से माफी मांगते हुए अब फिर से चुनाव के लिए जाने की बात कही है। अरविंद केजरीवाल ने आप की सरकार गठन के 49 दिनों बाद ही लोकपाल नहीं बनने के मुद्दे पर सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

आम आदमी पार्टी के लिए दिल्ली में फिर से सरकार बनाने की संभावना पूरी तरह से खत्म हो गई है। पार्टी विधायकों के दवाब के बाद पार्टी प्रमुख केजरीवाल ने सरकार बनाने की कोशिश शूरू की थी। इसके लिए आज उन्होंने अपने घर विधायकों के साथ बैठक भी की, परंतु नतीजा सकारात्मक नहीं निकला। बैठक के बाद संवाददाताओं को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अब सरकार बनाने की कोई संभावना नहीं रह गई है। अब हम चुनाव में जाएंगे। अब रायशुमारी भी संभाव नहीं है।

केजरीवाल ने कहा कि हम सरकार छोड़ने के लिए लोगों से माफी मांगेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार छोड़ने को लेकर लोगों में काफी नाराजगी है। हम अब पांच साल के लिए मजबूत सरकार बनाएंगे। अब हम चुनाव की तैयारी शुरू करने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि दिल्ली में फिर से सरकार बनाने की संभावना तलाशने को लेकर मंगलवार को आप ने उपराज्यपाल से एक हफ्ते तक विधानसभा भंग नहीं करने की अपील की थी। लेकिन अब इन चीजों पर पूरी तरह से विराम लग गया है। उधर, आप सरकार को समर्थन देने वाली पार्टी कांग्रेस ने फिर से समर्थन देने की बात से साफ इन्कार कर दिया था। कांग्रेस का कहना है कि वह चुनाव के लिए तैयार है लेकिन दिल्ली के लोगों को धोखा देने वाली पार्टी आप को कतई समर्थन नहीं देगी।

कोई टिप्पणी नहीं: