कृतज्ञ राष्ट्र ने राजीव गांधी को याद किया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

कृतज्ञ राष्ट्र ने राजीव गांधी को याद किया


rajiv gandhi
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, निवर्तमान प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और नवनियुक्त प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को उनकी 23वीं पुण्य तिथि पर यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रणब मुखर्जी, मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने दिवंगत राजीव गांधी के स्मारक पर पुष्प अर्पित किए। राजीव गांधी के पुत्र राहुल गांधी, पुत्री प्रियंका गांधी वाड्रा और दामाद रॉबर्ट वाड्रा भी इस दौरान उपस्थित थे। 


मोदी ने ट्विटर के जरिए राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मैं उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"  लिट्टे ने तमिलनाडु के श्रीपेरम्बदूर में चुनाव प्रचार के दौरान 21 मई, 1991 को राजीव गांधी की हत्या कर दी थी। वह 31 अक्टूबर, 1984 से दो दिसंबर, 1989 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहे थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: