मोदी आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

मोदी आज सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे

मोदी की ताजपोशी की तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। मंगलवार को भाजपा सांसद मोदी के नाम पर मुहर लगा देंगे। इसके बाद एनडीए की बैठक होगी। मोदी दोपहर बाद राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश कर सकते हैं। इस बीच, भाजपा की बैठक में गुजरात में मोदी के उत्तराधिकारी के रूप में आनंदीबेन पटेल के नाम पर भी मुहर लगेगी। मोदी 21 मई को मुख्यमंत्री के रूप में पद से इस्तीफा देंगे। आनंदीबेन संभवत: 22 मई को शपथ ले सकती हैं। 

दोपहर बाद होगी राष्ट्रपति से मुलाकात
संसदीय दल के नेता चुने जाने के तुरंत बाद मोदी राष्ट्रपति भवन जाएंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रपति से मोदी की मुलाकात का वक्त 2:30 से 3 बजे के बीच तय हुआ है। संभावना जताई जा रही है कि 25 या 28 मई तारीख को मोदी की ताजपोशी हो सकती है।

कोई टिप्पणी नहीं: