ओडिशा में पटनायक ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

ओडिशा में पटनायक ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ


Navin-Patnaik
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने बुधवार को लगातार चौथी बार ओडिशा के मुख्यमंत्री रूप में शपथ ली। 11 कैबिनेट मंत्रियों सहित कुल 21 मंत्रियों ने भी उनके साथ शपथ ली। राज्यपाल एस.सी. जमीर ने 67 वर्षीय पटनायक व अन्य मंत्रियों को राजभवन में आयोजित समारोह में पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर पार्टी के सैकड़ों नेताओं, कार्यकर्ताओं, अधिकारियों ने शिरकत की। पटनायक ने अंग्रेजी में शपथ ली। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने राजभवन के बाहर उनके समर्थन में नारे लगाए। 

कैबिनेट मंत्रियों में दामोदर राउत, देबी प्रसाद मिश्रा, प्रदीप कुमार अमात, बिजयश्री राउत्रे, बद्री नारायण पात्र, बिक्रम केशरी अरुख, लाल बिहारी हिमिरिका, प्रदीप महारथी, उशा देवी, पुष्पेंद्र सिंघदियो और योगेंद्र बेहरा शामिल हैं। 10 राज्य मंत्रियों में अटानु सब्यसाजी नायक, अरुण कुमार साहू, अशोक कुमार पांडा, संजय दास बर्मा, सुदम मरांडी, प्रदीप पाणिग्रही, रमेश चंद्र माझी, प्रफुल्ल मालिक, प्रणब प्रकाश दास और स्नेहांगिनी छुरिया शामिल हैं। 

पटनायक के पूर्व कार्यकाल में मंत्री रहे पांच नेताओं सूर्य नारायण पात्र, महेश्वर मोहंती, निरंजन पुजारी, रजनीकांत सिंह और सुब्रत तरई को मंत्रिमंडल में स्थान नहीं मिला। 

कोई टिप्पणी नहीं: