सर्वोच्च न्यायालय ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

सर्वोच्च न्यायालय ने मृत्युदंड को उम्रकैद में बदला


supreme court of india
सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2002 में कोलकाता में अमेरिकन सेंटर पर हुए हमले के लिए दोषी ठहराए गए दो अभियुक्तों के मृत्युदंड को बुधवार को आजीवन कारावास में तब्दील कर दिया। हमला 26 जनवरी, 2002 को हुआ था, जिसमें चार पुलिसकर्मियों सहित पांच लोग मारे गए थे। इस मामले में निचली आदलत में सात लोगों पर मुकदमा चला, जिनमें से पांच को अलग-अलग अवधि के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी, जबकि दो को मृत्युदंड दिया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने भी इसे बरकरार रखा था।


सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति ए. के. पटनायक तथा न्यायमूर्ति फकीर मोहम्मद इब्राहिम कलीफुल्ला की पीठ ने इस मामले में दोषी ठहराए गए एक अभियुक्त आफताब अहमद अंसारी की मौत की सजा को जीवनर्पयत आजीवन कारवास में बदल दिया, जबकि एक अन्य दोषी अभियुक्त जमालुद्दीन नसीर के मृत्युदंड को बिना किसी माफी के 30 साल तक आजीवन कारावास में बदल दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं: