बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का इस्तीफा

लोकसभा चुनाव में जदयू को मिली करारी हार के बाद बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है. हालांकि अभी तक इस बात की अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. लेकिन मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नीतीश कुमार ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है. 

पांच बजे वे मीडिया से बात करने वाले हैं, ऐसी संभावना है कि वे अपने इस्तीफे की घोषणा कर सकते हैं. लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद पार्टी में नीतीश का विरोध शुरू हो गया था. कल रात नीतीश कुमार ने मंत्रियों के साथ बैठक की थी, संभवत: उसके बाद ही यह निर्णय लिया गया.

कोई टिप्पणी नहीं: