ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

ऐश्वर्या राय बच्चन कान्स फिल्म समारोह में हिस्सा नहीं ले पाएंगी

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन 67वें कान्स अंतर्राष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में शिरकत नहीं कर पाएंगी । फ्रांस में वायु परिवहन नियंत्रकों के हड़ताल के कारण ऐश्वर्या कान्स नहीं पहुंच पाईं, जहां शुक्रवार को उन्हें रेड कार्पेट पर शिरकत करना था।

ऐश्वर्य वार्षिक कान्स फिल्मोत्सव में वैश्विक कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करती हैं। एक बयान के अनुसार, "ऐश्वर्य की लंदन से नाइस की फ्लाइट स्थगित हो गई है और वह योजना के मुताबिक समय से कान्स नहीं पहुंच पाएंगी। लॉरियल पेरिस की टीम महोत्सव के दौरान किसी और दिन ऐश्वर्य के रेड कार्पेट प्रस्तुति के लिए प्रबंध कर रही है।"

अब ऐश्वर्य 21 मई को कान्स फिल्मोत्सव के रेड कार्पेट पर प्रस्तुति देंगी। लॉरियल पेरिस इंडिया की महाप्रबंधक मानशी गुहा ने कहा, "दुर्भाग्य से ऐश्वर्य की फ्लाइट स्थगित हो गई। हम उनके लिए किसी और दिन का कार्यक्रम तय करेंगे। हमें पूरा यकीन है कि वह हमेशा की तरह इस बार भी लोगों को अपनी प्रस्तुति से हैरान कर देंगी।" ऐश्वर्य पिछले 13 सालों से कान्स फिल्मोत्सव में लॉरियल पेरिस का प्रतिनिधित्व करती आ रही हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: