माँ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तरुण तेजपाल-को मिली जमानत - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

माँ के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए तरुण तेजपाल-को मिली जमानत

सुप्रीम कोर्ट ने बलात्कार के आरोप में जेल में बंद तरुण तेजपाल को तीन सप्ताह की अंतरिम जमानत दी ताकि वह अपनी मां के अंतिम संस्कार और बाद की रस्मों में शामिल हो सकें।

उनकी मां शकुन्तला तेजपाल का रविवार शाम निधन हो गया। वह 87 वर्ष की थीं। तेजपाल के वकील ने बताया कि वह पिछले कुछ समय से बीमार थीं। शकुन्तला ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित थीं और उत्तर गोवा के मोइरा में तेजपाल के आवास में रह रही थीं।

तेजपाल राज्य में एक समारोह के दौरान अपनी एक महिला सहकर्मी का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में पिछले वर्ष 30 नवंबर से जेल में हैं।

कोई टिप्पणी नहीं: