बिहार में राजनीतिक उठापटक के बीच नीतीश कुमार ने साफ कर दिया है कि वह इस्तीफा वापस नहीं लेंगे। सूत्रों के मुताबिक, इसके साथ ही वह जेडीयू विधायक दल के अगले नेता के नाम का प्रस्ताव रखेंगे। इससे पूर्व जेडीयू के नेता शरद यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार अपने इस्तीफे पर कायम रहेंगे और चुनाव तक पद से दूर रहेंगे। शरद यादव ने कहा था कि अधिकतर विधायक उनके फैसले से सहमत हैं। इससे पूर्व शरद ने कहा था कि नीतीश का पद से इस्तीफा देना अंतिम निर्णय है। यह निर्णय (नीतीश कुमार का इस्तीफा) देश, पार्टी और नीतीशजी के हित में है। यह कठिन निर्णय है लेकिन अंतिम और सही है। जदयू विधायक दल की बैठक से पूर्व शरद यादव ने यह बात कही।
इससे पहले रविवार को नीतीश कुमार ने अपना इस्तीफा वापस लेने और पद पर बने रहने के पार्टी विधायकों के आग्रह पर निर्णय के लिए आज तक का समय मांगा था। तो अब सवाल यह है कि बिहार कि कमान आखिर किसके हाथों में होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें