नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद बिहार की राजनीति में तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। राजनीति गलियारे से आ रही खबरों के अनुसार नीतीश कुमार दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बनेंगे, उन्होंने अपना आवास खाली करने का भी आदेश दे दिया है।
खबर आ रही है कि राजद से गठबंधन कर जदयू सरकार बनायेगी। इसके संकेत शनिवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव ने भी दिया था। खबर यह है कि जदयू के सीनियर नेता व ऊर्जा मंत्री विजेन्द्र यादव को मुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। विजेन्द्र यादव शरद और नीतीश दोनों के करीबी माने जाते हैं।
सूत्रों के अनुसार विजेन्द्र यादव को इसकी जानकारी भी दे दी गई है। नई सरकार में राजद नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी को भी उपमुख्यमंत्री बनाया जायेगा। नई सरकार में मीसा भारती के भी सरकार में मंत्री बनाया जाएगा। इसको लेकर राजद प्रमुख लालू प्रसाद से भी जदयू के वरीय नेताओं से बात हो गई है।
रविवार को जदयू के विधायक दल की बैठक होनेवाली है। इस बैठक में विधायक अपने नए नेता का चुनाव करेंगे। लेकिन पहले जदयू नेता नीतीश कुमार को दोबारा विधायक दल का नेता बनने के लिए अपना दबाव बनाएंगे। लेकिन जब मामला नहीं बना तो जदयू अपना नया नेता चुनेंगे। इधर विधायक दल की बैठक से पहले कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने अपने आवास पर बैठक बुलाई है। इसमें 11-12 विधायकों के शामिल होने की खबर है। कुछ लोग इस बैठक को पार्टी में फूट के रूप में देख रहे हैं। ये लोग भाजपा के साथ जा सकते हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें