कल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद ऐसी खबरें आईं कि जेडीयू और आरजेडी में गठबंधन हो सकता है। ऐसी भी खबर थी कि लालू यादव की बेटी मीसा भारती को मंत्रिमंडल में जगह दी जा सकती है। लेकिन लालू यादव ने इन तमाम अटकलों को निराधार बताया है। आज पत्रकारों से बातचीत में लालू ने कहा कि उनकी न तो नीतीश कुमार और न ही शरद यादव से कोई बातचीत हुई है।
उन्होंने कहा कि मीसा भारती के मंत्रिमंडल में शामिल होने की बातें पूरी तरह निराधार हैं। लालू ने कहा कि वह बिहार की राजनीतिक हलचल पर नजर रखे हुए हैं और शाम को जेडीयू के विधायक दल की बैठक के बाद ही वह अपने पत्ते खोलेंगे। लालू ने सोमवार को आरजेडी नेताओं की बैठक बुलाई है।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें