आम आदमी पार्टी ने मोदी को बधाई दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

आम आदमी पार्टी ने मोदी को बधाई दी


yogendra yadav
आम आदमी पार्टी (आप) के नेता योगेंद्र यादव ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को जीत दिलाने के लिए नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। यादव ने संवाददाताओं से यहां कहा, "मैं मोदी को बधाई देता हूं, क्योंकि जनता ने उनमें भरोसा जताया है।"

उन्होंने कहा कि आप नेता अरविंद केजरीवाल की वाराणसी और कुमार विश्वास की अमेठी से हार निराशाजनक है। यादव ने कहा, "यह हमारा पहला चुनाव था। इसलिए हम नहीं जानते थे कि हम हार जाएंगे। हमें देश में एक करोड़ से ज्यादा मत मिले हैं, और हमने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।"

कोई टिप्पणी नहीं: