बिहार : दो दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

बिहार : दो दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन

rural development bihar
जमुई। ऑक्सफैम के सहयोग से प्रगति ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर का समापन हो गया।इस प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने वालों को कृषि और भूमि सुधार के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी। 

जमुई जिले के सिकन्दरा प्रखंड में स्थित कृषि भवन में दो दिवसीय महिला नेतृत्व प्रशिक्षण शिविर में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना के तहत मिलने वाले अनुदानों का जिक्र किया गया।अनुदान प्राप्त करने के लिए तरकीब बताया गया। दलित एव आदिवासियों को आजीविका के क्षेत्र में किस तरह तरक्की करेंगे। उसके बारे में प्रक्रिया के तहत कदम उठाने पर बल दिया गया। शिरकत करने वाली महिलाओं का आह्वान किया गया कि अपनी समस्याओं को लेकर संबंधित अधिकारियों के साथ वार्ता करें। ऐसा करने से अधिकारीगण समस्याओं का समाधान करने की दिशा में पहल करेंगे। 

इस शिविर में शामिल झमियां देवी ने बताया कि काफी परिश्रम करने के बाद सिकन्दरा प्रखंड से 13 महिला किसानों को बीज और डीजल आदि का अनुदान मिला है। इनको जैविक और रसायनिक खाद भी मिला। कुछ महिला किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड भी मिला है। इसका संचालन सुधीर मांझीए मीना देवीए हजारी प्रसाद वर्माए मंजू डुंगडुंग आदि ने किया।




आलोक कुमार
बिहार 

कोई टिप्पणी नहीं: