बिहार के गया जिले के चंदौती थाना क्षेत्र में सोमवार को एक अनियंत्रित कार के पलट जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लेाग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, औरंगाबाद से जाइलो कार में कुछ लोग एक विवाह समारोह में भाग लेकर वापस लौट रहे थे, जब कार जमुने मोड़ क पास अनियंत्रित हो गई और सड़क के किनारे पलट गई।
हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई। सभी मृतकों की उम्र 55 से 60 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना में घायल हुए चार लोगों को गया स्थित मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिसमें दो की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। पुलिस ने शवों को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें