केंद्र ने की काला धन पर आदेश संशोधन की गुजारिश - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

केंद्र ने की काला धन पर आदेश संशोधन की गुजारिश


supreme court of india
केंद्र सरकार ने बुधवार को सर्वोच्च न्यायालय से कर छूट वाले देशों में जमा काला धन की जांच करने और उन्हें स्वदेश लाने के लिए विशेष जांच दल गठित करने के अपने पूर्व के आदेश को संशोधित करने की गुहार लगाई। इस मामले में एसआईटी गठित करने के अदालत के दिशार्निदेश को संशोधित करने की केंद्र सरकार की याचिका पर शीर्ष अदालत संभवत: शुक्रवार को सुनवाई करेगी। केंद्र सरकार ने बुधवार को अदालत से एसआईटी गठित करने पर अधिसूचना जारी करने के लिए और दो सप्ताह का समय दिए जाने का आग्रह किया।

अदालत ने 1 मई को अधिसूचना जारी करने के लिए सरकार को तीन सप्ताह का समय दिया था। अदालत ने सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एम. बी. शाह की अध्यक्षता और अरिजित पसायत को उपाध्यक्ष बनाते हुए एसआईटी गठित करने का निर्देश दिया था। तीन सप्ताह का समय 22 मई को बीत रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: