राजीव गांधी की पूण्यतिथि शहीद दिवस के रूप मनाई
झाबुआ --- देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं सूचना क्रांति के प्रेरणास्त्रोत्र भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की 23 वी पूण्य तिथि आज बुधवार को स्थानीय जिला कांग्रेस कमेटी झाबुआ पर प्रातः 11 बजे शहीद दिवस के रूप में मनाई । इस कार्यक्रम में म0प्र0 कांग्रेस अनुशासन समिति सदस्य रमेश डोशी जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया पूर्व विधायक जेवियर मेडा सांसद प्रतिििनध डा विक्रान्त भूरिया एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह मेडा विशेष रूप से उपस्थित थे। सर्व प्रथम पदाधिकारीयों द्वारा स्व. राजीव गांधी के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जलित किया गया तत्पश्चात उपस्थित सभी सदस्यों ने श्रृद्वासुमन अर्पित करते हुए उन्हे अपनी अपनी श्रृद्वाजंली दी । इस अवसर पर कांग्रेस नेता रमेश डोशी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी ने राष्ट के विकास में महती भूमिका निभाई है उन्हे आर्दश पुरूष बताते हुए उनके द्वारा किये गये कार्यो को आगे बढाने का संकल्प लेते हुए कहा कि आज हमे उर्जावान कर्मठ एवं इमानदार कार्यकर्ताओं की जरूरत है जो अपनी लगन से पार्टी व राष्ट के विकास में सी भगी बन सके। जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री कलावती भूरिया ने कहा कि राजीव गांधी ने अपने प्रधानमंत्री काल के दौरान आदिवासी व गरीब वर्गो के उत्थान हेतु अनेक कल्याणकारी योजना बनाई जिससे आम लोगों व देश का चहुमंखी विकास हुआ। पूर्व विधायक जेवियर मेडा कहा कि स्वर्गीय राजीव जी ने देश को संचार क्रांति , इलेक्टोनिक , आघोगीक और कृर्षि के क्षेत्र से लेकर पंचायती राज आदि , 21 वी सदी के युवा भारत बनाने की कल्पना को सकार करने हेतु कदम बढाया। सांसद प्रतिनिधि डां. विक्रान्त भूरिया ने कहा कि हमे राजीव गांधी से प्रेरणा लेनी चाहिए जिन्होने विपरीत परीस्थितियों को सामना करते हुए भारत को एक नई दिशा दी मोबाईल क्रंाति कम्प्यूटर कां्रति के द्वारा राष्ट में अपनी पहचान बनाई डां विका्रन्त भूरिया पार्टी के कार्यकर्ताओं को निराश न होकर पार्टी को पुनः मजबुत कर राष्ट की सेवा करने का आव्हान किया इस सभा को ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मानसिंह मेडा, जिला सेवादल संगठक राजेश भटट, जिला महामंत्री मनीष व्यास, जिला कांग्रेस प्रवक्ता आचार्य नादेव, साबिर फिटवेल ने भी सम्बोधित किया।कार्यक्रम का संचालन गोपाल शर्मा ने किया एवं आभार जिला मंहा मंत्री जितेन्द्र प्रसाद अग्निहोत्री ने माना । कार्यक्रम के अन्त में दो मिनीट का मौन रखकर श्रृद्वाजंली भी दी गई इस अवसर पर जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष विजय पाडे, जिला प्रवक्ता हर्ष भटट, रामा जनपद पंचायत अध्यक्ष कोमलसिंह डामोर, संगठन मंत्री बलवीर सोहेल गजराज पुरोहित पार्षद अविनाश डोडियार, मथीयास भूरिया, विश्वनाथ सोनी, राजेश डामोर, विशाल राठौर, मालू बेन डोडियार, बबलु कटारा विनय भाभोर, खुमसिंह माकनकुई, जोसफ माल, पारू डामोर, बापू सहित अनेक पदाध्किारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थें ।
आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा बैठक आयोजित, सेवा कार्यो के लिये लिये गये निर्णय
झाबुआ --- जन सेवा जनार्दन सेवा के महामंत्र को साकार करने के लिये नगर में समाज सेवा में सलग्न आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट की विशेष बैठक का आयोजन मंगलवार रात्री में राजवाडा चैक स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर पर आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता अजय रामावत ने करते हुए आगन्तुक सदस्यों का स्वागत करते हुए आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा जनहितैषी एवं समाज सेवा के कार्यो के लिये संचालित की जारही गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विषद विचार विमर्श किया गया । बैठक में सेवा कार्याे को गति प्रदान करने के लिये सुरेशचन्द्र जैन को कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र भंडारी को सह कोषाध्यक्ष, जयेन्द्र वैरागी को सचिव, रविराज राठौर को सह सचिव, आशीष कटलाना एवं लोकेन्द्र सोलंकी जगदीश राठौर सहारा को उपाध्यक्ष, का दायित्व सोपा गया । घनश्याम भाटी एवं राजेन्द्र सोनी को मीडिया का दायित्व सौपा गया है । बैठक में नये आमन्त्रित सदस्यों के रूप में भागवत शुक्ला, कमलेन्द्र पटेल, जगदीश राठौर को शामील किया गया । बैठक में ट्रस्ट के लोकेन्द्रसिंह सोलंकी, दिनेशचन्द्र भिडे, यशवंत भंडारी, दौलत भावसार, सुधीर कुश्वाह, प्रियेश कोठारी, पण्डित द्विजेन्द्र व्यास, राजेश नागर, नीरज राठौर, गणराज दातला उपस्थित रहे । ट्रस्ट की बैठक में सर्वानुमति से लिये गये निर्णयों के अनुसार नगर मे आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट द्वारा समय समय पर किये गये पारमार्थिक कार्य के सफल संचालन की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों के लिये 200 रू. प्रतिसदस्य सहयोग निधि संग्रह करनेका निर्णय भी लिया गया । वहीं ट्रस्ट द्वारा जिला प्रशासन को पूर्व में वृद्धाश्रम संचालन के लिये प्रस्तुत प्रस्ताव की जानकारी देते हुए उसकी प्रगति की समीक्षा करते हुए इसे सक्रियता प्रदान करने के लिये दौलत भावसार को दायित्व सौपा गया । इसी तरह ट्रस्ट की समिति का का गठन भी करके ट्रस्ट के पंजीयन हो जाने की जानकारी देते हुए नगर की पारमार्थिक एवं सामाजिक गतिविधियों के सक्रिया कियान्वयन की दृष्टि से सदस्यों को दायित्व भी सौपे गये ।आगामी दिनों में आसरा पारमार्थिक ट्रस्ट जन सेवा के कार्यो में योजनाबद्ध तरिके से जन सहयोग से समाज सेवा के इस प्रकल्प को पूरा करने के लिये संकल्पित रहने का निर्णय भी लिया गया
कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर श्री धनराजू एस ने शपथ दिलाई
- जिले के शासकीय कार्यालयों में आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई
झाबुआ --- कलेक्टर कार्यालय में प्रभारी कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री धनराजू एस ने शासकीय सेवको को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री मण्डलोई, कोषालय अधिकारी श्रीमती ममता चगौड सहित कलेक्टर कार्यालय परिसर के शासकीय सेवक उपस्थित थे। जिले के अन्य शासकीय कार्यालयों में भी शपथ दिलाई गई।
शपथ
‘‘हम भारतवासी अपने देश की अंहिसा एवं सहनशीलता की परंपरा में दृढ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेगे। हम मानव जाति के सभी वर्गो के बीच शांति, सामाजिक सद्भावना तथा सूझबूझ कायम करने और मानव जीवन मूल्यों को खतरा पहुंचाने वाली और विघटनकारी शक्तियों से लडने की भी शपथ लेते है।‘
नदी पर नाहने गई तीन लडकीया गायब, अपहरण का अपराध पंजीबद्ध
झाबूआ---फरियादिया गेन्दुबाई पिता सोमा खराड़ी उम्र 37 वर्ष निवासी किशनपुरी ने बताया कि उसकी लडकी अलका पिता सोमा खराडी उम्र 15-16 वर्ष, मोना पिता खुना बारिया व किरण पिता सकु बारिया के साथ कल अनास नदी पर नहाने गयी थी, साथ में कुछ कपडे भी ले गयी थी, देर शाम तक तीनो घर नही लोटी। शंका है कि तीनो को कोई बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 351/14, धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
छेडछाड का अपराध पंजीबद्ध
झाबूआ--फरियादिया ने बताया कि वह अपने घर के बाहर सोई थी आरोपी आरोपी जोन पिता जोसफ भाबोर निवासी माधौपुरा आया व बुरी नियत से हाथ पकडा, चिल्लाने पर भाग गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 354/14, धारा 354 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
बलात्कार का अपराध पंजीबद्ध
झाबूआ--फरियादिया ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर खाट पर सोई थी, आरोपी दीता पिता कालिया बारिया, निवासी गडवाडी आया व खाट पर जबरन उसका मुंह दबाकर बलात्कार किया, चिल्लाने पर परिवार के उठने पर भाग गया। प्र्रकरण में थाना कोतवाली झाबुआ में अपराध क्र0 356/14, धारा 376 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें