बिहार कांग्रेस ने जनता दल (युनाइटेड) सरकार को समर्थन देने की घोषणा की है। कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल इससे संबंधित एक पत्र राजभवन जाकर राज्यपाल डी.वाई. पाटील को सौंप दिया है। बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष अशोक कुमार चौधरी ने पत्रकारों को बताया कि पार्टी जद (यू) सरकार को समर्थन करने का फैसला किया है। कांग्रेस ने राज्यपाल को अपना समर्थनपत्र सौंप दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में शामिल नहीं होगी, बाहर से समर्थन जारी रहेगा।
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह ने कहा कि पार्टी बिहार में धर्मनिरपेक्ष सरकार का पूर्व में भी समर्थन कर रही थी और आगे भी करेगी। बिहार विधानसभा में कांग्रेस के चार विधायक हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें