मोदी सुलझा सकते हैं चीन संग सीमा विवाद : जोंगयी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

मोदी सुलझा सकते हैं चीन संग सीमा विवाद : जोंगयी


indo-china issue
चीन के रणनीतिक चिंतक लियु जोंगयी ने चीन के एक समाचार पत्र में प्रकाशिकत लेख में कहा है कि भारत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता नरेंद्र मोदी भारत-चीन सीमा के जटिल विवाद को सुलझाने में मदद कर सकते हैं। 'ग्लोबल टाइम्स' में सोमवार को छपे एक लेख में कहा गया है कि गुजरात में 2001 से मुख्यमंत्री के तौर पर मोदी की शासन शैली और दर्शन चीनी रीतियों के बहुत करीब है।

भारत-चीन विवाद को दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों का सबसे बड़ा रोड़ा बताते हुए लियु ने इस लेख में कहा है, "भारत-चीन सीमा विवाद तत्कालीन प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के नेतृत्व में पैदा हुआ था। मोदी और भाजपा पर इसका कोई ऐतिहासिक बोझ नहीं है, इसलिए इस पेंचीदा मुद्दे को सुलझाने में मदद मिल सकती है।"

लियु शंघाई इंस्टीट्यूट फॉर इंटरनेशनल स्टडीज में शोधार्थी हैं। उन्होंने लिखा है, "भारतीय राजनीति के सही पाश्र्व खिलाड़ी के तौर पर मोदी संभवत: भारत के 'निक्सन' बनने वाले हैं जो आगे भारत और चीन के संबंधों को बढ़ावा देंगे।" लेख में भारतीय लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली भारी जीत का श्रेय पूरी तरह से मोदी को दिया गया है।

लियु ने लिखा है, "यह मोदी की जीत है। उनकी दृढ़ शासन शैली, साफ छवि, आउटस्टैंडिंग रिकॉर्ड और उनके पिछड़ी जाति की पृष्ठभूमि ने उन्हें कांग्रेस के खिलाफ खड़ा किया।" लेख में कहा गया है कि राज्यसभा में भाजपा के बहुमत में कमी, मोदी को तानाशाह नहीं होने देगी। लियु ने लिखा है, "घरेलू आर्थिक विकास बढ़ाने के लिए भारत को पड़ोसी देशों से शांतिपूर्ण स्थायी संबंधों की जरूरत है।"

कोई टिप्पणी नहीं: