पटना ब्लास्ट के आरोपी चार आतंकवादी गिरफ्तार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

पटना ब्लास्ट के आरोपी चार आतंकवादी गिरफ्तार

नेशनल इनवेस्टिगेटिव एजेंसी यानी एनआईए को एक बड़ी कामयाबी मिली है और उसने पटना ब्लास्ट केस के आरोपी चार आतंकियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनपर संयुक्त रूप से 25 लाख रुपये का इनाम था। इन चारों आतंकियों को इंडियन मुजाहिदीन के मॉडयूल से जुड़ा बताया जा रहा है।


एनआईए ने जिन आतंकियों को गिरफ्तार किया है उनमें हैदर अली पर 10 लाख रुपये का इनाम था जबकि नुमान, मुजीबुल्लाह और तौफीक पर 5-5 लाख रुपये का इनाम था। एनआईए ने इन चारों को रांची से गिरफ्तार किया। हैदर बोध गया और पटना ब्लास्ट में वांछित था। ये गिरफ्तारियां तहसीन अख्तर उर्फ मोनू की निशानदेही पर हुईं जो पहले से पुलिस की गिरफ्त में है। पटना ब्लास्ट में पहली गिरफ्तारी इम्तियाज की हुई थी जो इसी गांव का रहने वाला था।

गौरतलब है कि नरेंद्र मोदी की पटना में हुई चुनावी सभा से पहले गांधी मैदान में एक के बाद एक कई धमाके हुए थे। पुलिस ने बाद में मैदान से कई जिंदा बम भी बरामद किए थे। कहा जा रहा है कि हैदर ने ही अपने साथियों के साथ इन धमाकों को अंजाम दिया था। इसके अलावा म्यांमार में हुए सांप्रदायिक दंगों का बदला लेने के लिए बोध गया में धमाके कराए गए थे।

कोई टिप्पणी नहीं: