मोदी आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, आनंदीबेन होंगी अगली मुख्यमंत्री - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

मोदी आज मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देंगे, आनंदीबेन होंगी अगली मुख्यमंत्री

देश के 14वें प्रधानमंत्री बनने जा रहे नरेंद्र मोदी बुधवार को अपराह्न तीन बजे राज्यपाल को गुजरात के मुख्यमंत्री पद से अपना इस्तीफा सौंपेंगे। यह जानकारी पार्टी सूत्रों ने दी। अपना इस्तीफा सौंपने ने पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायकों द्वारा अपने सम्मान में आयोजित विदाई भोज में शामिल होंगे।

 मोदी राज्य विधानसभा में मणिनगर का प्रतिनिधित्व करते हैं। पार्टी सूत्रों ने कहा कि मोदी के इस्तीफा सौंपने के बाद भाजपा विधायक उनके उत्तराधिकारी का औपचारिक रूप से चुनाव करेंगे। भाजपा ने हलांकि मोदी के उत्तराधिकारी की घोषणा नहीं की है, लेकिन पार्टी सूत्रों ने कहा है कि मोदी सरकार में राजस्व मंत्री आनंदीबेन पटेल का गुजरात की अगली मुख्यमंत्री बनना तय है। विधायकों द्वारा औपचारिक रूप से चुने जाने के बाद नया नेता बुधवार शाम 6 बजे सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। नए मुख्यमंत्री को 22 मई को दिन में 12:39 बजे शपथ दिलाई जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं: