उबेर कप : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रचा इतिहास - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

उबेर कप : सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, रचा इतिहास


ponapa gutta
भारतीय महिला बैडमिंटन टीम ने गुरुवार को इतिहास रचते हुए पहली बार उबेर कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर कांस्य पदक पक्का कर लिया। देश में पहली बार हो रहे टीम बैडमिंटन के विश्व कप के रूप में जाने जाने वाले उबेर कप के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में गुरुवार को भारतीय टीम ने सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में इंडोनेशिया को 3-0 से मात देकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

एकल वर्ग में आठवीं विश्व वरीयता प्राप्त सायना नेहवाल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने शुरुआती तीनों मैचों पर कब्जा कर लिया, और अब सेमीफाइनल मुकाबले में शुक्रवार को उनका सामना जापान से होगा। युगल वर्ग के पहले और कुल तीसरे मैच में ज्वाला गुट्टा और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने नौंवी विश्व वरीयता प्राप्त ग्रेसिया पोली और नित्या क्रिशिंदा माहेश्वरी को जोड़ी को 21-18, 21-18 से हराकर भारतीय टीम को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया।

इससे पहले सायना और पी. वी. सिंधु ने एकल वर्ग के अपने-अपने मैचों में जीत दर्ज कर भारतीय टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई थी। पहले एकल मुकाबले में सायना ने 23वीं विश्व वरीयता प्राप्त लिंडावेनी फानेत्री को आसान मुकाबले में 21-17, 21-10 से मात दे दी। इस जीत के साथ भारत ने इंडोनेशिया पर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली।

इसके बाद हुए दूसरे एकल मैच में विश्व चैम्पियनशिप में कांस्य पदक विजेता सिंधु ने बेलाट्रिक्स मनुपुट्टी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 21-16, 10-21, 25-23 से मात देकर भारतीय टीम की इंडोनेशिया पर बढ़त 2-0 कर दी।

कोई टिप्पणी नहीं: