गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संसदीय दल के नेता चुने गए, जिसके बाद उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है। उनके नाम का प्रस्ताव संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता लाल कृष्ण आडवाणी और इसके बाद मुरली मनोहर जोशी, वेंकैया नायडु, नितिन गडकरी, सुषमा स्वराज और अरुण जेटली सहित अन्य नेताओं ने दिया। पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह ने इसके बाद मोदी के संसदीय दल का नेता चुने जाने की घोषणा की।
गौरतलब है कि हाल ही में हुए संसदीय चुनाव में मोदी के नेतृत्व में भाजपा को 545 सदस्यीय लोकसभा में 282 सीट हासिल हुई, जो पूर्ण बहुमत पाने वाली पहली गैर कांग्रेस सरकार बन गई है। राजनाथ ने कहा कि मोदी अपने जीवन में पहली बार सेंट्रल हॉल आए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें