जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री की लेंगे शपथ - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

मंगलवार, 20 मई 2014

जीतन राम मांझी मुख्यमंत्री की लेंगे शपथ


jitan ram manjhi
जीतन राम मांझी मंगलवार की शाम बिहार के 23वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। राजभवन के राजेन्द्र मंडप में राज्यपाल डी. वाई. पाटिल उन्हें शपथ दिलाएंगे। उनके साथ कुछ और विधायक भी मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं। बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अगुवाई में जनता दल (युनाइटेड) के विधायकों ने सोमवार की शाम राजभवन जाकर मांझी को विधायक दल का नेता चुने जाने की जानकारी दी और सरकार बनाने का दावा पेश किया।

नीतीश ने राज्यपाल को 119 विधायकों की सूची सौंपी। इसमें जद (यू) के 117 तथा दो निर्दलीय विधायक शामिल हैं। कांग्रेस के चार और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के दो विधायकों का भी समर्थन जद (यू) के पास है। 

उल्लेखनीय है कि लोकसभा चुनाव में जद (यू) की करारी हार के बाद नीतीश कुमार ने शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री पद से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दे दिया था। सोमवार को जीतन राम को विधायक दल का नेता चुना गया। जीतन राम बिहार सरकार में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति कल्याण मंत्री थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: