जीत का सबसे बड़ा रिकार्ड को तोड़ने से चुके मोदी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

जीत का सबसे बड़ा रिकार्ड को तोड़ने से चुके मोदी


narendra modi
वडोदरा से मिली जीत के रिकार्ड होने का नरेंद्र मोदी का दावा निर्वाचन आयोग के आंकड़ों की कसौटी पर खड़ा नहीं उतर पाया है। मोदी इस सीट से 570,128 मतों के अंतर से जीते हैं। निर्वाचन आयोग के आंकड़े के मुताबिक, पश्चिम बंगाल के आरामबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के प्रत्याशी अनिल बसु 2004 में 592,502 मतों के अंतर से जीते थे।

भारी अंतर से जीत का रिकार्ड वाले अन्य नेताओं में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता रामविलास पासवान भी शामिल हैं। बिहार के हाजीपुर सीट से 1989 में वे 504,448 के अंतर से और इससे पहले इसी सीट से वे 1977 में 424,545 मतों के अंतर से जीते थे।

इस वर्ष के चुनाव में माकपा के प्रत्याशी और मशहूर श्रमिक नेता शंकर प्रसाद दत्ता ने त्रिपुरा पश्चिम सीट से 503,486 मतों के अंतर से कांग्रेस प्रत्याशी अरुणोदय साहा को पराजित किया है। त्रिपुरा पूर्व सुरक्षित सीट पर माकपा प्रत्याशी जितेंद्र चौधरी ने कांग्रेस के सचित्र देबबर्मा को 460,548 मतों के अंतर से पराजित किया।

कोई टिप्पणी नहीं: