हम जनमत का सम्मान करते हैं : नीतीश कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 17 मई 2014

हम जनमत का सम्मान करते हैं : नीतीश कुमार


nitish kumar
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकसभा चुनाव परिणाम आने के बाद पत्रकारों के सामने आकर अपनी प्रतिक्रिया तो नहीं दी है, लेकिन उन्होंने सोशल साइट 'फेसबुक' पर जनमत के प्रति सम्मान प्रकट किया है। नीतीश ने फेसबुक पर लिखा, 'हम जनमत का सम्मान करते हैं। जय बिहार, जय भारत।' 

उल्लेखनीय है कि 16वीं लोकसभा के लिए नौ चरणों मेंहुए मतदान का परिणाम सत्तारूढ़ जनता दल (युनाइटेड) के लिए काफी बुरा रहा है। पिछले चुनाव में जद (यू) को जहां 20 सीट मिली थीं, वहीं इस चुनाव में उसके मात्र दो प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। 

मधेपुरा संसदीय क्षेत्र से जद (यू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद यादव को भी हार का मुंह देखना पड़ा। उल्लेखनीय है कि पिछला चुनाव जद (यू) ने भारतीय जनता पार्टी के साथ मिलकर लड़ी थी, जबकि इस चुनाव में वह अकेले ही चुनाव मैदान में उतरी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: