उज्ज्वला और एनडी ने कराया विवाह का पंजीकरण - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

उज्ज्वला और एनडी ने कराया विवाह का पंजीकरण

ujjwala nd marriage registration
पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी और उज्ज्वला शर्मा ने आखिरकार अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया और विधिवत पति-पत्नी हो गए। इस मौके पर उज्ज्वला शर्मा ने कहा कि तिवारी जी के खिलाफ उनके कुछ परिजनों व अवांछनीय तत्वों द्वारा की जा रही हरकतें अब बन्द हो जाना चाहिए।

यहां पत्रकारों से बातचीत में उज्ज्वला शर्मा ने कहा कि तिवारी जी के भाई, भतीजे और कुछ उचक्के व अवांछनीय तत्व तिवारी जी के खिलाफ गलत बयानबाजी कर रहे हैं। इन लोगों की नजरें तिवारी जी की सम्पत्ति पर गड़ी हैं। ये लोग अलग अलग लोगों से बयान दिलाते हैं। उन्होंने कहा कि एनडी तिवारी का पेंशन एकाउन्ट खाली कर दिया गया। वह पता लगा रही हैं कि इसमें किन लोगांे का हाथ है।

उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों लम्बी कानूनी लड़ाई के बाद उज्ज्वला शर्मा के पुत्र शेखर को अपना जैविक पुत्र मान लिया था। इसके बाद उज्ज्वला शर्मा ने एनडी तिवारी के ओएसडी भवानी भट्ट को दोषी ठहराया था। दोनों के बीच राजधानी में खुलेआम सार्वजनिक स्थल पर कहासुनी भी हुई थी। भवानी भट्ट ने बाद में पद से इस्तीफा दे दिया था। 

उज्ज्वला शर्मा इसके बाद से एनडी के साथ थीं और उन्होंने दावा किया कि उनकी शादी पहले हो चुकी थी। कुछ दिन पहले ही उन्होंने और एनडी ने विवाह किया और आज उन्होंने अपने विवाह का पंजीकरण भी कराया।

कोई टिप्पणी नहीं: