असाधारण फैसले लेने पड़ते हैं : नीतीश कुमार - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 19 मई 2014

असाधारण फैसले लेने पड़ते हैं : नीतीश कुमार


nitish kumar
बिहार में लोकसभा चुनाव में जनता दल (युनाइटेड) को मात्र दो सीटें मिलने पर नैतिक जिम्मेवारी लेते हुए पद से इस्तीफा दे चुके मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार को कहा कि पार्टी के सामने आज असाधारण परिस्थिति है और इससे लड़ने के लिए असाधारण फैसले लेने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में सांप्रदायिक ध्रुवीकरण हुआ और लोगों में भ्रम फैलाया गया। मुख्यमंत्री आवास के सामने इस्तीफा वापस लेने की मांग पर अड़े कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नीतीश ने कहा, "यह साधारण फैसला नहीं है, हमारे सामने असाधारण स्थिति है। ऐसे समय में असाधारण फैसले लेने पड़ते हैं।" 

उन्होंने कहा, "इस बार के लोकसभा चुनाव के दौरान जिस तरह की चीजें देखने को मिलीं, वैसी चीजें राजनीतिक जीवन में कभी नहीं दिखाई दी। ऐसा माहौल कभी नहीं दिखाई दिया। बहुत बड़े पैमाने पर सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की बात हुई। लोगों के बीच भ्रम फैलाया गया। फिर भी जनता के जनादेश का हमें सम्मान करना चाहिए।" 

उन्होंने कहा कि जद (यू) के पास बहुमत है और कोई यह नहीं कह सकता कि बिहार में काम नहीं हुआ है। जो काम हुआ है वह आगे बढ़ेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनौतियां कठिन हैं, मन मजबूत करें। 

कोई टिप्पणी नहीं: