नरेन्द्र मोदी की जीत पर नीतीश ने दी शुभकमना - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

बुधवार, 21 मई 2014

नरेन्द्र मोदी की जीत पर नीतीश ने दी शुभकमना


nitish kumar
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री का पद छोड़ने के बाद बुधवार को लोकसभा चुनाव में जीत के लिए पहली बार नरेन्द्र मोदी को बधाई दी तथा मोदी के प्रधानमंत्री मनोनीत होने की शुभकामना दी। नीतीश कुमार ने बधाई और शुभमकामना के लिए सोशल मीडिया को चुना है। नीतीश ने फेसबुक पर लिखा है "चुनाव परिणाम आने के दिन ही हमने नए जनादेश के प्रति सम्मान प्रकट किया था। पुन: नरेन्द्र मोदी को उनकी जीत के लिए और प्रधानमंत्री मनोनीत होने पर मेरी शुभकामनाएं और बधाई।" 

उन्होंने अपने वॉल पर नई भूमिका में आने का जिक्र करते हुए लिखा है, "हमारा, हमारी सरकार का और दल का एक ही सपना रहा है खुशहाल और समृद्घ बिहार बनाना। यही हमारी प्रेरणा का केन्द्र भी है। सबसे पहले कानून और व्यवस्था ठीक करने की चुनौती हमारी सरकार के सामने थी। हमने वही किया। विकास के वे कदम उठाए, जिनसे सामाजिक सौहार्द बना। इससे बिहार में शांति और भाईचारे का माहौल बना।" 

वर्ष 2005 से लगातार पूरी ईमानदारी और श्रम से काम करने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के काम के आधार पर लोकसभा चुनाव में मजदूरी मांगी परंतु चुनाव नतीजे में मजदूरी नहीं मिली। इस कारण ऐसा लगा कि आपका विश्वास अर्जित करने की जरूरत है। इसलिए नैतिकता के आधार पर मुख्यमंत्री पद छोड़ दिया। 

उन्होंने कहा है, "हमें जीतन राम मांझी की कार्यक्षमता पर पूरा भरोसा है। वे मंत्रिपरिषद के सहयोगियों के साथ मिलकर सामूहिक विवेक और पूरी जिम्मेदारी से बिहार के लिए काम करेंगे। हमें विश्वास है कि उन्हें पूरे बिहार का सहयोग मिलेगा।" नीतीश ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद छोड़ा है, देश या बिहार के प्रति जिम्मेदारी नहीं छोड़ी है। 

उल्लेखनीय है कि नीतीश काफी दिनों से नरेन्द्र मोदी का नाम तक नहीं लेते थे। चुनाव प्रचार के दौरान भी उन्होंने मोदी का बिना नाम लिए ही उन पर निशाना साधा। गुजरात में पिछली बार हुए विधानसभा चुनाव में जीत और मुख्यमंत्री बनने पर भी नीतीश ने मोदी को बधाई और शुभकाकामना नहीं दी थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: