खिलाड़ियों की गवाही का लीक होना चिंताजनक : गावस्कर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 22 मई 2014

खिलाड़ियों की गवाही का लीक होना चिंताजनक : गावस्कर


sunil gavaskar
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अंतरिम अध्यक्ष एवं पूर्व दिग्गज खिलाड़ी सुनील गावस्कर ने गुरुवार को न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों द्वारा जांचकर्ताओं को दिए गए बयान के हाल ही में लीक होने की घटना पर अपनी चिंता जाहिर की। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की भ्रष्टाचार निरोधक एवं सुरक्षा इकाई इन दिनों न्यूजीलैंड क्रिकेट में हुए व्यापक भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कर रही है।

इसी सिलसिले में जांचकर्ताओं द्वारा न्यूजीलैंड के कई खिलाड़ियों से पूछताछ की गई थी, लेकिन कुछ खिलाड़ियों के बयान लीक हो गए और पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड की मीडिया में छाए रहे। गावस्कर ने यहां इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की कार्य समिति की बैठक के बाद पत्रकारों से कहा, "यह चिंताजनक बात है। खिलाड़ी इस तरह का बयान देते हुए जांच एजेंसी पर गोपनीयता बनाए रखने के लिए निर्भर रहते हैं। अगर गोपनीयता का उल्लंघन होता है, तो यह चिंताजनक है।"

समाचार पत्र 'डेली मेल' में पिछले सप्ताह न्यूजीलैंड के कप्तान ब्रेंडन मैक्लम और पूर्व खिलाड़ी लू विंसेंट द्वारा एसीएसयू को दिए बयान के कुछ हिस्से प्रकाशित हुए थे। मैक्लम ने एसीएसयू अधिकारियों को गवाही देने की बात स्वीकार की है, लेकिन बयान के लीक होने पर उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया। आईसीसी अब खिलाड़ियों के बयान लीक होने की जांच भी करवा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं: