अरविंद केजरीवाल को जेल भेजने के खिलाफ तिहाड़ के बाहर प्रदर्शन करने पर गिरफ्तार किए आप नेता योगेंद्र यादव ने गुरुवार को पांच हजार रुपये का पर्सनल बॉन्ड भरकर जमानत ले ली। केजरीवाल के बेल बॉन्ड न भरकर जेल जाने और योगेंद्र यादव के जमानत के लिए 5 हजार रुपये देने के विरोधाभाषी 'सिद्धांतों' पर सोशल साइट्स पर लोग खूब सवाल उठा रहे हैं। हालांकि योगेंद्र यादव ने सफाई देते हुए कहा है कि उन्होंने बेल बॉन्ड नहीं, पर्सनल बॉन्ड पर जमानत ली है।
यादव ने बेल बॉन्ड के बजाय पर्सनल बॉन्ड पर जमानत मिलने का अपनी जीत बताया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पुलिस बेल बॉन्ड पर जोर दे रही थी, लेकिन हम पर्सनल बॉन्ड लेने में कामयाब रहे। योगेंद्र यादव ने कहा कि जज ने मुझे पुलिस से पर्सनल बॉन्ड पर न छोड़ने के लिए कहा था, लेकिन कामिनी जायसवाल, प्रशांत भूषण, राहुल मेहरा और सोमनाथ भारती जैसे वकीलों के साथ से जीत हमारी हुई।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें