पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (23 मई) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 23 मई 2014

पन्ना (मध्यप्रदेश) की खबर (23 मई)

फसलों की सुरक्षा के लिए मेड बंधान के साथ बनाए खखरी-कलेक्टर
  • कलेक्टर ने शिकारपुरा में चैपाल लगाकर आमजन से किया संवाद

panna news
पन्ना 23 मई 14/जिले के पवई तहसील के ग्राम शिकारपुरा में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने चैपाल लगाकर आमजनता से संवाद किया। उन्होंने शासन की विकास योजनाओं के क्रियान्यवन की मौके पर जानकारी ली। कलेक्टर ने कहा कि शासन द्वारा हर आयु वर्ग के लिए विकास योजनाएं क्रियान्वित की गई है आमजनता इनसे लाभ उठाए। जनता की सक्रिय भागदारी से ही विकास योजनाओं के लक्ष्य पूरे होंगे। ग्रामवासियों द्वारा वन्य प्राणियों से फसलों को हानि की जानकारी देने पर कलेक्टर ने कहा कि वन्यप्राणियों को किसी तरह की हानि न पहुंचाए। इनसे फसलों की सुरक्षा के लिए मेड बंधान के साथ खखरी का निर्माण करें। मेड बंधान की राशि मनरेगा योजना से उपलब्ध कराई जाएगी। खखरी निर्माण में वन विभाग सहयोग करेगा। उन्होंने कहा कि स्कूल चले हम अभियान जिलेभर मंें चलाया जा रहा है। शाला जाने योग्य प्रत्येक बच्चे को अनिवार्य रूप से शाला में प्रवेश दिलाएं। शिक्षा विकास की कुंजी है। शिक्षित समाज ही विकसित समाज बनता है। कलेक्टर ने आमजनता से कहा कि प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक करोड रूपये प्रतिवर्ष के निर्माण कार्य कराने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। गांव का हर जाबकार्डधारी प्रतिदिन कार्य करें। 

panna news
सरपंच तथा ग्राम पंचायत सचिव मनरेगा से 20 व्यक्तिगत एवं 5 समुदायमूलक कार्य तत्काल प्रारंभ कराएं। जो मजदूर 100 दिन का रोजगार पूरा कर ले उसका श्रम विभाग में पंजीयन कराएं। पहले से पंजीकृत मजदूरों के कार्डो का तत्काल नवीनीकरण कराएं। पंच-परमेश्वर योजना से गांव की गलियों का सुधार कराएं। निर्माण कार्यो में राशि की कोई कमी नही है। कलेक्टर ने उचित मूल्य दुकान से खाद्यान्न वितरण, आंगनवाडी केन्द्र से पोषण आहार वितरण तथा ग्राम आरोग्य केन्द्र के संबंध में जानकारी ली। चैपाल में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जाबकार्डधारी को रोजगार का भरपूर अवसर दिया जाएगा। उन्होंने पेंशन वितरण, छात्रवृत्ति तथा मर्यादा अभियान के तहत शौचालय निर्माण की भी समीक्षा की। पेंशन में देरी की शिकायत के संबंध में उन्होंने महाप्रबंधक सहकारी बैंक को नियमित तथा समय पर पेंशन एवं मजदूरी वितरण के निर्देश दिए। चैपाल में पेयजल व्यवस्था, स्वरोजगार, टीकाकरण, पशुओं के उपचार, महामारी के रोकथाम तथा वृक्षारोपण की चर्चा की गई। चैपाल में वन मण्डलाधिकारी आर.सी. विश्वकर्मा, एसडीएम पवई एम.एस. मरावी, एसडीओ वन आर.सी. त्रिपाठी, जनपद के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अवधेश सिंह तथा जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। 

कमिश्नर 29 को करेंगे विकास कार्यो की समीक्षा

पन्ना 23 मई 14/सागर संभाग के कमिश्नर आर.के. माथुर 29 मई को प्रातः 11 बजे से जिला पंचायत सभागार में आयोजित बैठक में विकास कार्यो की समीक्षा करेंगे। बैठक में राहत राशि वितरण, खाद्य सुरक्षा अधिनियम, खाद और बीज की व्यवस्था, सिंचाई योजना, कुपोषण नियंत्रण, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मजदूर सुरक्षा योजना, आवास योजनाओं सहित सभी प्रमुख योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की जाएगी। कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने सभी अधिकारियों को विभागीय योजनाओं अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। 

वृक्षारोपण के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनाएं-कलेक्टर
  • कलेक्टर ने वन विभाग के कार्यो का किया निरीक्षण

panna news
पन्ना 23 मई 14/कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने पवई तहसील में वन विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यो का मौके पर निरीक्षण किया। उन्होंने पवई, हथकुरी, कुंवरपुर, शिकारपुरा में कराए गए कार्यो का मौके पर जायजा लिया। कलेक्टर ने कहा कि वृक्षारोपण के लिए दीर्घकालीन योजनाएं बनाएं। रोपित पौधों की सुरक्षा के पूरे प्रबंध करें। आमजनता को विश्वास में लेकर वृक्षारोपण करें। कुंवरपुर में आमजनता की सक्रिय भागीदारी से सराहनीय वृक्षारोपण किया गया है। इसमें सहयोग देने वाले सरपंच, ग्रामवासियों तथा कर्मचारियों को सम्मानित करें। जिले की भूमि तथा वातावरण के अनुकूल पौधों का रोपण करें। आंवला, कटहल, सागौन, शीसम जैसे पौधे अधिक लाभकारी है। मार्गो के किनारे पीपल, बरगद, नीम, आम जैसे बडे पौधे रोपित करें। कलेक्टर ने शिकारपुरा में वन विभाग द्वारा चार लाख 98 हजार रूपये की लागत से निर्मित सिंचाई बांध का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि बांध के वेस्ट वियर को और अधिक गहरा बनाएं। जिससे मेड पर पानी का अधिक दबाव न रहे। मेड में दोनों ओर स्थानीय निर्माण सामग्री से पीचिंग का कार्य कराएं। तालाब निर्माण से गांव के कूप तथा हैण्डपम्प के जल स्तर में सुधार होगा। इससे किसानों को सिंचाई के लिए पानी भी उपलब्ध होगा। बांध के आस-पास के किसानों को मनरेगा से मेड बंधान का लाभ दें। मौके पर उपस्थित वन मण्डलाधिकारी आर.सी. विश्वकर्मा तथा आर.सी. त्रिपाठी ने वन विभाग द्वारा कराए जा रहे विभिन्न कार्यो की जानकारी दी। श्री विश्वकर्मा ने बताया कि कुंवरपुर में 25 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 25 हजार पौधे रोपित किए गए हैं। यह भूमि अवैध अतिक्रमण से मुक्त कराकर वृक्षारोपण के उपयोग में लाई गई है। इस पर श्रृंखलावद्ध वृक्षारोपण अगले 5 वर्षो तक किया जाएगा। कलेक्टर ने एसडीओ कार्यालय में वन कर्मचारियों के प्रशिक्षण की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। निरीक्षण के समय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे, एसडीएम पवई एम.एस. मरावी तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

सिंचाई पम्पों के लिए फ्लेट रेट योजना लागू

पन्ना 23 मई 14/सिंचाई के लिए स्थाई बिजली कनेक्शन लेने वाले किसानों को अब हर महिने बिजली का बिल देने की जरूरत नही है। किसानों को अब केवल 1200 रूपये प्रति हार्स पावर की दर से बिजली बिल का भुगतान करना होगा। इस संबंध में कार्यपालन यंत्री विद्युत मण्डल शरद विसेन ने बताया कि किसानों को अब केवल वर्ष में दो बार अप्रैल एवं अक्टूबर माह में बिजली का बिल देना होगा। उन्हें 600 रूपये प्रति हार्स पावर की दर से बिजली बिल का भुगतान देना होगा। शेष राशि राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फ्लेट रेट योजना के तहत लंबित बिजली बिलों की वसूली के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। सलेहा में 24 मई, अमानगंज में 24 मई, सिमरिया तथा शाहनगर में 26 मई तथा रैपुरा एवं अजयगढ में 27 मई को शिविर लगाए जा रहे हैं। किसान भाई अपने निकटतम विद्युत वितरण केन्द्र में जाकर लंबित बिलों का भुगतान करें। 

जैव विविधता संरक्षण के लिए उचित प्रस्ताव दें- कलेक्टर

panna news
पन्ना 23 मई 14/कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में जैव विविधता संरक्षण के प्रस्तावों पर चर्चा की गई। बैठक में कलेक्टर आर.के. मिश्रा ने कहा कि जैव विविधता का संरक्षण आवश्यक है। जिले की वनस्पतियों की मूल प्रजाति, मूल अनाज, पशुधन, संस्कृति, भाषा तथा लोक कलाओं का संरक्षण करें। जैव विविधता बोर्ड के मापदण्डों के अनुसार संबंधित अधिकारी दो दिवस में उचित प्रस्ताव प्रस्तुत करें। इसमें स्वच्छता, जल संरक्षण, पशु संवर्धन, वनों के संरक्षण तथा कृषि प्रस्ताव शामिल करें। कलेक्टर ने कहा कि जैव विविधता बोर्ड तथा पन्ना टाईगर रिजर्व द्वारा चिन्हित 120 गांवों में जैव विविधता संरक्षण के कार्य किए जाएंगे। इन गांवों के लिए संबंधित अधिकारी कार्ययोजना तैयार करें। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती भावना बालिम्बे ने बताया कि प्रस्तावित कार्य योजना में गांवों में नाली निर्माण, शौचालय, तथा हैण्डपम्प में प्लेट फार्म निर्माण के प्रस्ताव शामिल किये जा सकते हैं। पालीथिन के उपयोग पर प्रतिबंध, सौर ऊर्जा के उपयोग, गोबर गैस निर्माण, कछली पालन तथा स्टाप डेम निर्माण के कार्य भी शामिल करें। कार्ययोजना 5 वर्षो के लिए तैयार करें। बैठक में जैव विविधता संरक्षण के लिए विभन्न विभागों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक में एडीएम चन्द्रशेखर बालिम्बे, वन मण्डलाधिकारी एस.के. गुप्ता, आर.सी. विश्वकर्मा, उप संचालक पन्ना टाईगर अनुपम सहाय तथा संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

जिले में समर्थन मूल्य पर अब तक 4.89 लाख क्विंटल गेंहू की खरीद 

पन्ना 23 मई 14/जिलेभर में 41 केन्द्रों में समर्थन मूल्य पर गेंहू खरीद की जा रही है। गेंहू की आॅनलाईन खरीद सहकारी समितियों के माध्यम से की जा रही है। अब तक 9660 किसानों से 489252.89 क्विंटल गेंहू की खरीद की गई है। खरीदे गए गेंहू के लिए किसानों को 55 करोड 32 लाख 69 हजार 332 रूपये का भुगतान किया जा चुका है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी श्रीमती स्वाति जैन ने बताया कि खरीदी केन्द्र पहाडीखेडा में 13027.50 क्विं., बृजपुर में 16922 क्विं., लक्ष्मीपुर में 26664.50 क्विंटल, देवेन्द्रनगर में 35375.50 क्विं., राजापुर में 14642 क्विं., बिरवाही में 26477 क्विं, रैगढ में 17754.80 क्विं, अमानगंज में 19696 क्विंटल, गुनौर में 10925.50 क्विंटल तथा सलेहा में 6772 क्विं. गेंहू की खरीद हुई है। खरीदी केन्द्र पवई में 6213 क्विं, करही में 9133.50 क्विंटल, सिमरिया में 13342 क्विंटल, रैयासांटा में 3111.50 क्विंटल, शाहनगर में 7995.50 क्विंटल, बोरी में 15370 क्विंटल, रैपुरा में 19201 क्विंटल, बघवारकला में 4641.50 क्विंटल, बगरोड में 1837.50 क्विंटल अजयगढ में 1089.50 क्विंटल, धरमपुर में 896 क्विंटल, विपणन समिति देवेन्द्रनगर में 41039.50 क्विंटल, विपणन समिति गुनौर में 39428.50 क्विंटल, अजयगढ में 1941.50 क्विंटल, बराछ में 9007 क्विंटल, ककरहटी 19094.50 क्विंटल खरीद हो चुकी है। कमताना में 16761.50 क्विंटल, द्वारी में 8659.50 क्विं, कृष्णगढ में 7832 क्विं, मोहन्द्रा में 5442 क्विंटल, पगरा में 9524.20 क्विंटल, फतेहपुर में 4041 क्विंटल, झरकुआ में 12765.39 क्विंटल, बनहरी में 8019.50 क्विंटल, पिष्टा में 119.50 क्विंटल, सहकारी समिति महेबा में 14885.50 क्विंटल गेंहू की खरीद की जा चुकी है। बिसानी में 2272 क्विंटल, सुनवानीकला में 5674.50 क्विं, मुडवारी में 2205.50 क्विंटल, विपणन समिति पवई में 3768 क्विंटल, मलघन में 3627.50 क्विंटल की खरीद हुई है। खरीदे गए गेंहू का लगातार परिवहन तथा भण्डारण किया जा रहा है। अब तक 4 लाख 37 हजार 282 क्विंटल गेंहू का परिवहन करके भण्डारण कर दिया गया है।

गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि 25 मई-श्री बालिम्बे

पन्ना 23 मई 14/शासन द्वारा किसानों से समर्थन मूल्य पर गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। इस संबंध में अपर कलेक्टर चन्द्रशेखर बालिम्बे द्वारा बताया गया कि समर्थन मूल्य गेंहू उपार्जन वर्ष 2014-15 में शासन द्वारा निर्धारित दर पर गेंहू की खरीदी की जा रही है। गेंहू खरीदी की अंतिम तिथि शासन द्वारा 25 मई निर्धारित कर दी है। जिले के पंजीकृत किसानों से श्री बालिम्बे ने अपेक्षा की है कि वे आज ही गेंहू खरीदी केन्द्रों पर ले जाएं। किसान 25 मई का इन्तजार न करें। उन्होंने सभी खरीदी केन्द्र प्रभारियों को निर्देश दिए है कि किसानों का आने वाला गेंहू तुरंत क्रय किया जाए जिससे कोई भी किसान लाभ पाने से वंचित न रहे। 25 मई के बाद गेंहू की खरीद नही की जा सकेगी।   

कोई टिप्पणी नहीं: