अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधायें दिलायें: कलेक्टर
- जिला अस्पताल की रोगी कल्याण समिति की बैठक संपन्न
टीकमगढ़, 23 मई 2014। कलेक्टर एवं अध्यक्ष रोगी कल्याण समिति जिला अस्पताल डाॅ0 सुदाम खाडे ने समिति की बैठक में निर्देशित किया कि अस्तपाल मंे मरीजों को बेहतर सुविधायें दिलायें। इस हेतु उन्होंने सी.टी.स्केन, आर.ओ. वाटर कूलर, सफाई आदि के संबंध में विस्तार से निर्देश दिये। उन्होंने जिला चिकित्सालय परिसर में झांसी रोड पर स्थित चिकित्सक आवासों के सामने रिक्त भूमि पर व्यवसायिक दुकानें निर्माण हेतु एन.ओ.सी प्राप्त करने हेतु मुख्य नगर पालिका अधिकारी टीकमगढ़ को पत्र लिखे जाने का निर्देश सचिव को दिया। साथ ही व्यवसायिक दुकानों का मासिक किराया जमा न करने वाले दुकानदारों से दुकान खाली कराये जाने की कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश दिये। डाॅ0 खाडे ने लायन्स क्लब के अध्यक्ष को आगामी बैठक में आमंत्रित करने तथा एक समाज सेवी सदस्य (जिनका स्वास्थ्य के क्षेत्र में योगदान हो) उन्हे नामित करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने निर्देशित किया कि जिला चिकित्सालय परिसर में जिला रेडक्रास सोसायटी द्वारा अनाधिकृत रूप से अतिक्रमण कर निर्मित भवनों को हटाये जाने हेतु कार्रवाई प्रस्तावित करें । साथ ही उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि माह में कम से कम दो बार सफाईकर्मियों की बड़ी टीम भेजकर पूरे परिसर की सफाई करायें। बैठक में पोस्ट मार्टम रूम के जीर्णोद्धार एवं विट्रीफाईड टाईल्स, निरंतर जल प्रदाय एवं विधुत व्यवस्था के प्राक्लन हेतु कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखा जाना, जिला चिकित्सालय टीकमगढ़ की साफ-सफाई, वार्षिक पुताई, दरवाजे खिडकियों पर पेंट, मच्छर जाली लगाना, दरवाजे खिडकियों की रिपेयर यथा प्रस्तावित तथा वर्ष 2013-14 में रोगी कल्याण समिति के आय एवं व्यय का विवरण अनुमोदित किया गया। साथ ही जिला चिकित्सालय के प्रयोगशाला एवं औषधि भण्डार कक्ष का जीर्णोद्धार कार्य, शवों को रखने हेतु डीप फ्रीजर शासन के बजट से निविदाओं के माध्यम से क्रय किया जाना, जिला चिकित्सालय में एक्स-रे कार्य की अधिकता को दृष्टिगत रखते हुये रिक्त रेडियोग्राफर के पद के विरूद्व एक प्रशिक्षित टेक्नीशियन दैनिक मजदूरी पर पद पूर्ति तक रखा जाना तथा ग्रीष्म ऋतु के लिए वार्ड के कूलरों की आवश्यक मरम्मत का कार्य अनुमोदित किया गया। इसी प्रकार जिला चिकित्सालय परिसर के नलकूप में 5 हार्सपावर की सम्वर्सिवल पंप निविदा के आधार पर क्रय किया जाना, जिला चिकित्सालय में शुद्ध एवं ठंडे जल हेतु आर.आ.े एवं वाटर कूलर निविदा के आधार पर क्रय किया जाना तथा जिला चिकित्सालय की साफ-सफाई व्यवस्था हेतु दैनिक मजदूरी के आधार पर वर्तमान में कार्यरत 25 सफाईकर्मियों को आगामी व्यवस्था तक कार्य पर निरंतर रखे जाने का प्रस्ताव अनुमोदित किया गया। बैठक में सचिव रो.क.स. एवं सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डाॅ0 सुनीत जैन, समिति के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
आज का तापमान
टीकमगढ़, 23 मई 2014। अधीक्षक भू-अभिलेख से प्राप्त जानकारी के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। गत वर्ष आज के ही दिन अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
ग्राम-पपावनी में रोका गया बाल विवाह
टीकमगढ़, 23 मई 2014। जिला महिला सशक्तिकरण अधिकारी ने बताया है कि महिला एवं बाल विकास विभाग टीकमगढ़ की बाल विवाह रोको टीम द्वारा ग्राम-पपावनी थाना-बल्देवगढ़ निवासी सुखनंदी लोधी की सुपुत्री का बाल विवाह संपन्न होने से रूकवाया गया। बाल विवाह की सूचना प्राप्त होने पर महिला सशक्तिकरण कार्यालय टीकमगढ़ में पदस्थ विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्री भारत भूषण झा, पर्यवेक्षक श्रीमती रेखा जैन एवं श्रीमती रमाकांति खरे की टीम ग्राम पपावनी गई और श्री सुखनंदी लोधी की सुपुत्री के शैक्षणिक दस्तावेजों की जांच करने पर बालिका नाबालिग पाई गई। टीम द्वारा बालिका के माता-पिता को बाल विवाह के दुष्परिणामों तथा कानूनी रूप से अपराध होने की जानकारी दी जाने पर बालिका के माता-पिता उसके बालिग होने तक शादी को रोकने हेतु तैयार हो गये।
प्रयोगशाला परिचारक एवं भृत्य हेतु वाक इन इन्टरव्यू 6 जून को
टीकमगढ़, 23 मई 2014। प्राचार्य शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ ने बताया है कि शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, टीकमगढ़ में निःशक्तजनों के लिये आरक्षित प्रयोगशाला परिचारक एवं भृत्य के पदों पर वाक इन इन्टरव्यू के माध्यम से नियुक्ति की जानी है। इन पदों पर नियुक्ति हेतु इच्छुक आवेदक वाक इन इन्टरव्यू हेतु 6 जून 2014 को प्रातः 11 बजे शा.स्ना. महाविद्यालय के तालकोठी भवन में उपस्थित होकर इंटरव्यू में शामिल हो सकते हैं। प्रयोगशाल परिचारक हेतु हायर सेकेण्ड्री (10़2) विज्ञान विषय के साथ तथा भृत्य हेतु हाईस्कूल (10वीं) पास होगा अनिवार्य है । साथ ही आवेदकों को मूल अंकसूची, पासपोर्ट साईज के दो नवीन फोटोग्राफस, निःशक्तता को प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन प्रमाण पत्र एवं सभी प्रमाण पत्रों की दो-दो छायाप्रतियां लाना आवश्यक है। प्रयोगशाला परिचारक का एक पद अस्थि बाधित (अन्य पिछड़ा वर्ग) तथा एक पद श्रवण बाधित (अनारक्षित) हेतु एवं भृत्य का एक पद दृष्टि बाधित (अनुसूचित जाति) हेतु आरक्षित है।
वाहन हेतु निविदा आमंत्रित
टीकमगढ़, 23 मई 2014। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया है कि वित्तीय वर्ष 2014-15 के लिये आबकारी विभाग में अपराध नियत्रंण एवं प्रवर्तन कार्य (आबकारी अपराधों की रोकथाम) एवं अन्य संबंधित केंद्रों के सघन निरीक्षण हेतु मासिक किराये पर वाहनों के अनुबंध हेतु पंजीबद्ध फर्मो/संस्थाओं से मुहर बंद निविदायें कार्यालय जिला आबकारी अधिकारी कलेक्ट्रेट परिसर टीकमगढ़ में 30 मई 2014 दिन शुक्रवार दोपहर 2 बजे तक आमंत्रित किये गये हैं। निविदा से संबंधित शर्तो की जानकारी कार्यालयीन समय में जिला आबकारी कार्यालय टीकमगढ़ में से प्राप्त की जा सकती है।
निर्वाचन के दौरान निलंबित शस्त्र अनुज्ञप्तियां बहाल
टीकमगढ़, 23 मई 2014। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी डाॅ0 सुदाम खाडे ने लोकसभा निर्वाचन 2014 के दौरान निलंबित जिले की सभी शस्त्र अनुज्ञप्तियां बहाल करने के निर्देश दिये हैं। इस आदेश से किसी अन्य मामले में, न्यायालय द्वारा किसी आपराधिक प्रकरण में निलंबित शस्त्रों के अलावा सभी शस्त्र अनुज्ञप्तियां बहाल की गई है।
टेली समाधान हेतु नोडल अधिकारी नियुक्ति
टीकमगढ़, 23 मई 2014। अपर कलेक्टर श्री शिवपाल सिंह ने बताया है कि टीकमगढ़ जिला हेतु श्री के.आर. झा जिला प्रबंधक लोक सेवा को टेली समाधान/सीएम हेल्प लाईन का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी का मोबाईल नंबर 9425168400 तथा ई-मेल सवोमअंजपांउहंती/हउंपसण्बवउ है।
वाहन के भुगतान हेतु खाता नंबर उपलब्ध करायें
टीकमगढ़, 23 मई 2014। अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री शिवपाल सिंह ने बताया है कि विधानसभा निर्वाचन 2013 के लिये निर्वाचन कार्य हेतु अधिग्रहण किये गये समस्त वाहन मालिकों को सूचित किया गया है कि वे आगामी सात दिवस में अपने बैंक के खाता नंबर जिला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध करा दें अथवा लेखापाल के मोबाइल नंबर 9425473804 पर नोट करा दें ताकि उन्हें किराये की 80 प्रतिशत राशि का भुगतान किय जा सके।
काउंसलरों के पैनल हेतु आवेदन आमंत्रित
टीकमगढ़, 23 मई 2014। जिला रोजगार अधिकारी श्री डी.के. ठाकुर ने बताया कि शासन की कॅरियर कांउसिंलिंग योजनांतर्गत बेरोजगार युवाओं को मार्गदर्शन देने हेतु परामर्शदाता मनोवैज्ञानिक/कांऊसलरों का पैनल बनाया जाना है जिन्हें निर्धारित दिवसों में निर्धारित मानदेय पर बेरोजगार आवेदकों को मार्गदर्शन देने हेतु आमंत्रित किया जायेगा। अतः मार्गदर्शन के क्षेत्र में अनुभव रखने वाले इच्छुक शिक्षक/प्रशिक्षकों/कांऊसलरों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाना हैं। इच्छुक व्यक्ति जिला रोजगार कार्यालय टीकमगढ़ में 27 मई 2014 तक आवेदन दे सकते हैं तथा अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय टीकमगढ़ में संपर्क कर सकते है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें