जनता मोदी के जरिये बदलाव चाहती है : आरएसएस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

जनता मोदी के जरिये बदलाव चाहती है : आरएसएस

आम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के प्रदर्शन की सराहना करते हुए राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ ने कहा कि देश की जनता ने बदलाव के लिए नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान किया है। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी राम माधव ने कहा, 'बदलाव के लिए लोगों का जनादेश अपेक्षित था। यह हमारे लिए खुशी की बात है। हम मोदी और नई सरकार को बधाई देते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि नई सरकार देश के हित के लिए अच्छा काम करेगी।' उन्होंने कहा, भाजपा ने लोकसभा में बहुमत हासिल किया है। यह सराहनीय है। वर्तमान रुख से पता चल रहा है कि लोगों ने मोदी के माध्यम से भाजपा में विश्वास जताया है।'

सरकार के गठन में आरएसएस की भूमिका के सवाल पर माधव ने कहा, संघ की सरकार और मंत्री परिषद में कोई भूमिका नहीं होगी। इसका फैसला पार्टी और उसके नेता करेंगे। चुनावों के दौरान संगठन की भूमिका के सवाल पर उन्होंने कहा, हमारी भूमिका चुनाव से पहले लोगों को जागरुक करने की थी। हमने लोगों को बताया कि मौजूदा समय में देश किन चुनौतियों का सामना कर रहा है। संघ के स्वंय सेवकों ने चुनाव अभियान में अपना काम बेहतर तरीके से किया। उन्होंने घर घर जाकर लोगों को बदलाव के लिए जागरुक किया।

कोई टिप्पणी नहीं: