मनमोहन ने मोदी को दी बधाई, शनिवार को देंगे इस्तीफा - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

मनमोहन ने मोदी को दी बधाई, शनिवार को देंगे इस्तीफा


manmohan singh
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में उल्लेखनीय जीत के लिए बधाई दी। लोकसभा के लिए हो रही मतगणना में भाजपा बड़ी जीत की ओर अग्रसर है। देश के 14वें प्रधानमंत्री के रूप में मोदी, मनमोहन सिंह की जगह लेंगे।

प्रधानमंत्री कार्यालय के ट्विटर हैंडल पर संदेश में कहा गया है, "प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने नरेंद्र मोदी को फोन किया और लोकसभा चुनाव में उनकी पार्टी की जीत के लिए बधाई दी है।" शनिवार को मनमोहन सिंह देश को संबोधित करेंगे और उसके बाद राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को अपना इस्तीफा सौंपेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं: