रुपया पहुंचा 10 महीने के उच्चतम स्तर पर - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 16 मई 2014

रुपया पहुंचा 10 महीने के उच्चतम स्तर पर

रुपये ने चुनावी रिजल्ट के दिन जोरदार तेजी के साथ ट्रेडिंग की शुरुआत की। रुपया दस महीने के उच्चतम स्तर पर खुला। आज यानी शुक्रवार को रुपए ने डॉलर के मुकाबले 41 पैसे की जोरदार तेजी के साथ 58.88 रुपये की ओपनिंग दी। 

केन्द्र में स्थिर सरकार बनने की उम्मीद से विदेशी पूंजी के ताजा अंत:प्रवाह के कारण यह तेजी आई है। कल रुपया 39 पैसे की तेजी के साथ करीब 10 माह के उच्च स्तर 59.29 रपये प्रति डॉलर की उंचाई को छू गया था। बैंकों और निर्यातकों की डॉलर बिकवाली के कारण आज इसमें आगे और तेजी आई।

कोई टिप्पणी नहीं: