लोकसभा चुनावों के मतों की गिनती के शुरुआती रूझान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में जाने की खबर से बाजार में आज के शुरूआती कारोबार में जोरदार उछाल आया। बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स जहां 25,014.85 पर पहुंच गया वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7,459.40 अंक तक पहुंच गया।
तीस शेयरों वाला सूचकांक 1,109.25 अंक या 4.64 प्रतिशत की बढ़त के साथ अबतक के सबसे उच्च स्तर 25,014.85 अंक पर पहुंच गया। सेंसेक्स में कल 90 अंक से अधिक की तेजी आई थी।बैंकिंग तथा उपभोक्ता टिकाऊ क्षेत्र के शेयरों में तेजी के साथ सभी खंडवार सूचकांक लाभ में हैं।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें