हैदराबाद के तनावग्रस्त इलाकों में कर्फ्यू जारी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 15 मई 2014

हैदराबाद के तनावग्रस्त इलाकों में कर्फ्यू जारी

पुराने शहर के किशनबाग इलाके में हुए सांप्रदायिक संघर्षों और पुलिस की गोलीबारी में तीन लोगों की मौत के बाद साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय में आने वाली राजेंद्रनगर पुलिस चौकी के इलाके में दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा रहा। साइबराबाद के पुलिस संयुक्त आयुक्त वी गंगाधर ने बताया कि कर्फ्यू जारी है। स्थिति शांतिपूर्ण और नियंत्रण में है। किसी भी अप्रिय घटना की खबर नहीं है।
    
सांप्रदायिक संघर्ष के बाद पुलिस की गोली से तीन लोगों की बुधवार को मौत हो गई थी। पुराने शहर के किशनबाग इलाके में कुछ लोगों द्वारा कथित तौर पर एक धार्मिक झंडा जलाए जाने के बाद सांप्रदायिक संघर्ष शुरू हो गया था। इन संघर्षों के बाद पुलिस ने राजेंद्र नगर पुलिस चौकी के तहत आने वाले क्षेत्र में आपराधिक दंड संहिता की धारा 144 के तहत अनिश्चितकालीन कर्फ्यू लगा दिया था। इन संघर्षों में हुए भारी पथराव के बीच 10 पुलिसकर्मियों समेत 17 लोग घायल हो गए थे।
     
क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई बल और केंद्रीय अर्धसैन्य बलों समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए हैं। आज के हालात को देखते हुए पुलिस कर्फ्यू में राहत की अवधि पर विचार कर सकती है। अशांति पैदा करने वाले कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है और उनसे इस पूरे घटनाक्रम में उनकी कथित भूमिका के बारे में पूछताछ की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं: