- इंदिरा आवास योजना के तहत 18528 मकान बनेंगे
- पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह क्षेत्र नालंदा लुढ़ककर पांचवे स्थान पर
गया। कलतक पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह स्थल नालंदा अव्वल रहता था। नालंदा जिले को सभी कार्य और योजनाओं में नौकरशाह प्रमुखता देते थे। कुर्सी बदलते ही नौकरशाह भी बदल गए। नौकरशाहों ने इंदिरा आवास योजना में मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के गृह क्षेत्र गया को अव्वल में रखा गया है।वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र नालंदा को ढकेलकर पांचवे स्थान पर रख दिया गया है। इंदिरा आवास योजना में प्रथम पांच जिले है। क्रमश से एक से पांच स्थान पर गया 18528, समस्तीपुर 14608,वैशाली 14055,पटना 13934 और नालंदा 13530 है।वहीं सबसे कम वाले जिले शिवहर है। यहां पर इंदिरा आवास योजना से केवल 1672 मकान बनेंगे।
चालू वित्तीय वर्ष 2014-2015 में केन्द्र सरकार ने बिहार के लिए 2,80,255 इंदिरा आवास योजना का कोटा निर्धारित किया है। इसकी मंजूरी ग्रामीण विकास मंत्री नीतीश मिश्रा ने दे दी है। सभी 435 प्रखंड मुख्यालयों में शिविर आयोजित कर 2,80,255 लाख लाभान्वितों को इंदिरा आवास योजना के तहत आवास निर्माण के लिए बैंक पासबुक के माध्यम से प्रथम किस्त की राशि उपलब्ध करायी जाएगी। राज्य में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 2 अक्तूबर को इंदिरा आवास शिविर आयोजित किया जाएगा।
बताते चले कि जन संगठन एकता परिषद के द्वारा आयोजित ऐतिहासिक जन सत्याग्रह 2012 के पदयात्रा सत्याग्रह के आगरा में केन्द्र सरकार और जन सत्याग्रह के महानायक पी.व्ही. राजगोपाल के साथ द्विपक्षीय समझौता के क्रम में यूपीए-2 सरकार के केन्द्रीय ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश ने इंदिरा आवास योजना की राशि 45 हजार में वृद्धि करके नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 75 हजार और गैर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में 70 हजार रूपए कर देने की घोषणा की थी। इसके तहत सूबे के नक्सल प्रभावित 11 जिलों में 75 हजार रूपए और शेष 27 सामान्य जिलों में 70 हजार रूपए देने का प्रावधान किया गया है। इन लाभान्वितों को प्रथम किस्त के रूप में 60 हजार रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। शेष रकम द्वितीय किस्त छत ढालने के समय देय होगा। राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष के लक्ष्य के अनुरूप शत प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिलाधिकारियों को इंदिरा आवास योजना के लाभान्वितों का चयन करने, लाभान्वितों को सूचित करने, बैंक खाता खोलवाने और आवास साफ्ट पर आॅर्डर शीट जेनरेट करने की कार्रवाई 15 सितम्बर तक पूरा करने की हिदायत दी है।
गया 18528, समस्तीपुर 14608,वैशाली 14055,पटना 13934, नालंदा 13530,दरभंगा 12433,नवादा 11113,बेगूसराय 11019,पूर्वी चम्पारण 10938, भोजपुर 9736, सीवान 9065, सारण 8895, औरंगाबाद 8891, रोहतास 8697, भागलपुर 8562, पूर्णिया 7650, खगडि़या 6669, अररिया 6377, जहानाबाद 6351, सहरसा 6315, कैमूर 6136, मुजफ्फरपुर 5460, बांका 5424, मधुबनी 5422, जमुई 5371, बक्सर 5159, कटिहार 4837, मधेपुरा 4454, सीतामढ़ी 4148, पश्चिम चम्पारण 3858, गोपालगंज 3616, लखीसराय 3389, मुंगेर 3157, सुपौल 2911, अरवल 2865, शेखपुर 2819, किशनगंज 2191 और शिवहर 1672 लोगों को लाभान्वित किया जाएगा।
पैक्स के सहयोग से प्रगति ग्रामीण विकास समिति के कार्यक्षेत्र गया, जहानाबाद, नालंदा, बांका, अररिया, कटिहार, दरभंगा और भोजपुर जिले में इंदिरा आवास योजना से मकान बने हैं। जो अल्पराशि मिलने के कारण अधूरा मकान ही बनाएं हैं। जहानाबाद जिले के रसलपुर मुसहरी में सभी मकान अधूरा ही रह गया है। मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी से आग्रह किया गया है। जो भी लोग अधूरा मकान बनाएं हैं। उनके मकान पूरा करने में सहायता की जाए। कम से कम 40 हजार रू. उपलब्ध करवाने की जरूरत है। इस राशि से मकान बनवाने में समर्थ हो जाएंगे।
आलोक कुमार
बिहार


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें