कामतनाथ मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत 15 घायल - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अगस्त 2014

कामतनाथ मंदिर में भगदड़, 10 लोगों की मौत 15 घायल

  • घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया 
  • स्रकार की तरफ से मृतकों को 2-2 लाख व घायलों को 50-50 हजार 
  • राहत कार्य में जुटे पुलिस जवान, प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे 
  • मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने दी घटना का न्यायिक जांच के आदेश 

10 dead in mp templeमध्य प्रदेश के सतना व उत्तर प्रदेश के बार्डर स्थित चित्रकूट कामदगिरी पर्वत के स्थित खतौली कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सुबह कामतनाथ मंदिर के पास सोमवती अमावस्या के मौके पर लगे मेले में भगदड़ होने से 10 लोगों की मौत हो गयी है, जबकि दर्जनभर गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों को स्थानीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। मरने वालों में 5 महिलाएं व 5 पुरुष शामिल है। भगदड़ में मरने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये के मुआवजे का सरकार ने ऐलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने घटनाक्रम का न्यायिक जांच का आदेश दिया है। 

इस मेले में उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते है। यहां श्रद्धालु लेटकर मंदिर की परिक्रमा करते है। इसी दौरान अचानक भगदड़ में हो गयी। लोग एक-दुसरे के उपर चढ़कर भागने लगे। जिसमें दबकर 10 लोगों की मौत हो गयी। जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए है। बताया जाता है कि यहां नदी है और नदी में स्नान के बाद लोग लेटकर मंदिर की तरफ जाकर परिक्रमा करते है। यहां तकरीबन 10 लाख श्रद्धालुओं का जमघट होता है। यहां उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के पुलिस बल की तैनाती की जाती है। दुख है कि यहां उत्तर प्रदेश पुलिस नदारद थी। लोगों का मानना है कि प्रशासनिक लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। यहां की सड़क उबड़-खाबड़ है और खराब मार्ग से श्रद्धालुओं का आना-जाना होता है। 






(सुरेश गांधी)

कोई टिप्पणी नहीं: