जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

सोमवार, 25 अगस्त 2014

जम्मू एवं कश्मीर में पाकिस्तान ने फिर किया युद्ध विराम का उल्लंघन


firing-continue-on-loc
पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू एवं कश्मीर राज्य के सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटी भारतीय चौकियों पर गोलीबारी की, जिसमें एक नाबालिग सहित तीन लोग घायल हो गए। सीमा पर लगातार हो रही गोलीबारी के कारण आसपास के कई गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थान के लिए रवाना होना पड़ा है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार रात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चौकियों पर गोलीबारी की। सांबा जिले के रामगढ़ सेक्टर में पाकिस्तान रेंजर्स ने पहली बार युद्ध विराम का उल्लंघन किया है। उन्होंने मोर्टार और लंबी दूरी के हथियारों से भारतीय चौकियों पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा, "पाकिस्तान रेंजर्स ने जम्मू जिले के आर.एस. पुरा और अर्निया सेक्टर में भी शनिवार रात युद्ध विराम का उल्लंघन किया। बीएसएफ ने भी इन स्थानों पर जवाबी कार्रवाई की। गोलीबारी रात 10 बजे शुरू हुई थी, जो सुबह तक चली।" अर्निया सब-सेक्टर से प्राप्त सूचना के अनुसार, गोलीबारी के कारण आसपास के कई गांव के लोग सुरक्षित स्थानों पर पलायन के लिए मजबूर हुए हैं। पुलिस ने अर्निया सेक्टर के त्रेवा गांव के 550 परिवारों के सुरक्षित स्थानों पर जाने की पुष्टि की है। एक प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि इन इलाकों में हालात युद्ध के जैसे हैं।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू प्रांत) राकेश कुमार शर्मा ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा कि पाकिस्तान रेंजर्स को पाकिस्तन सेना की ओर से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा, " पाकिस्तान की सेना युद्ध विराम उल्लंघन के दौरान रेंजर्स को मदद दे रही है। वे मीडिया कवरेज चाहते हैं, ताकि उनके देश में जो मौजूदा संकट है, उससे लोगों का ध्यान भटकाया जा सके।"

कोई टिप्पणी नहीं: