बिहार : 2 बजे तक करीब 34 प्रतिशत मतदान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 21 अगस्त 2014

बिहार : 2 बजे तक करीब 34 प्रतिशत मतदान


34-percent-poll-at-3-in-bihar
बिहार विधानसभा की 10 सीटों पर हो रहे उपचुनाव के लिए गुरुवार को सात बजे मतदान शुरू हुआ। मतदान शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है। दिन के दो बजे तक करीब 34 प्रतिशत मतदाता मताधिकार का प्रयेाग कर चुके थे। बिहार में नरकटियागंज, राजनगर, जाले, छपरा, हाजीपुर, मोहिउद्दीननगर, परबत्ता, भागलपुर, बांका और मोहनिया विधानसभा क्षेत्र के लिए हो रहे उपचुनाव के लिए 26़ 42 लाख मतदाता 2,422 मतदान केन्द्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1,445 मतदान केंद्रों संवेदनशील घोषित किया गया है।

राज्य निर्वाचन विभाग के अनुसार, दोपहर दो बजे तक 33.80 प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर चुके थे। सबसे ज्यादा नरकटियागंज में 43 प्रतिशत तथा सबसे कम राजनगर में 28 प्रतिशत मतदान दर्ज हुआ है। अभी तक कहीं से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। उपचुनाव में कुल 94 प्रत्याशी हैं, जिसमें पांच महिला प्रत्याशी हैं। हाजीपुर में सर्वाधिक 15 तथा राजनगर और बांका में सबसे कम छह-छह प्रत्याशी भाग्य आजमा रहे हैं। 

राज्य निर्वाचन कार्यालय के अनुसार उपचुनाव को लेकर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की 60 कंपनियां तथा बिहार सैन्य बल की 30 कंपनियां तैनात की गई हैं। सात विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शाम के छह बजे तक जबकि हाजीपुर, परबत्ता और बांका में चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतों की गिनती 25 अगस्त को कराई जाएगी। 

इस उपचुनाव में तीन वाम दलों ने एकजुट होते हुए नौ सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे हैं। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी नौ सीटों पर तथा उसकी सहयोगी लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने एक सीट पर प्रत्याशी खड़ा किया है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और उसकी सहयोगी जनता दल (युनाइटेड) चार-चार पर तथा कांग्रेस दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है।  विधानसभा के पिछले चुनाव में इन 10 सीटों में से छह पर भाजपा, तीन पर राजद और एक पर जद (यू) की जीत हुई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं: