बिहार के रोहतास में 4,225 डेटोनेटर, विस्फोटक बरामद - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

गुरुवार, 7 अगस्त 2014

बिहार के रोहतास में 4,225 डेटोनेटर, विस्फोटक बरामद


4225-detonetor-recoveerd-in-bihar
बिहार के रोहतास जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र से गुरुवार को पुलिस ने 4,200 से ज्यादा डेटोनेटर सहित बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए हैं। इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। रोहतास के पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार कुशवाहा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करबंदिया क्षेत्र में छापेमारी कर 4,225 डेटोनेटर, 1,200 जिलेटिन की छड़ें तथा 15 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद की। उन्होंने बताया कि इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है जिससे पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है इन विस्फोटकों का इस्तेमाल कहां किया जाना था। 

सूत्रों के अनुसार, नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में नक्सली विस्फोटक का प्रयोग हमले तथा माफिया पत्थरों के अवैध खनन के लिए करते रहे हैं।  उल्लेखनीय है कि इससे पहले एक अगस्त को बड़हियाबाग इलाके में पुलिस ने छापेमारी कर 1,791 जिलेटिन की छडें़, 3,550 डेटोनेटर और पांच किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट बरामद किया था। इस मामले में गांव के ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गत 28 जुलाई को इसी थाना क्षेत्र के बांसा गांव से भी पुलिस ने 13,900 डेटोनेटर और बड़ी मात्रा में बिजली के तार बरामद किए गए थे। 

कोई टिप्पणी नहीं: