गुजरात सरकार और अदाणी पावर को गुजरात हिघ कोर्ट का नोटिस - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शुक्रवार, 8 अगस्त 2014

गुजरात सरकार और अदाणी पावर को गुजरात हिघ कोर्ट का नोटिस

गुजरात हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर आज गुजरात सरकार, अदाणी पावर लिमिटेड को नोटिस जारी किए और उनसे जवाब मांगा। याचिका में अदाणी पावर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) में पर्यावरण को कथित नुकसान का आरोप लगाया गया है।

चीफ जस्टिस भास्कर भट्टाचार्य और जज जेबी पारदीवाला की बेंच ने वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के साथ अदाणी पावर को नोटिस जारी किए हैं। इनसे आरोपों पर अपने जवाब 21 अगस्त तक देने को कहा गया है जबकि मामले में अगली सुनवाई होगी। कच्छ जिले के मंगल मुरजी गढ़वी ने अपनी जनहित याचिका में आरोप लगाया है कि अदाणी पावर ने अदाणी पोर्ट सेज (कच्छ) और निकटवर्ती इलाकों में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाया है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि अदाणी ने इस सेज में बिजली परियोजना के लिए समुद्री पानी लेने हेतु 3.5 किलोमीटर लंबी और 50 फीट गहरी कच्ची नहर बनाई है। 

कोई टिप्पणी नहीं: