उमर अब्दुल्ला ने अलगवादियों को चुनौती दी - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अगस्त 2014

उमर अब्दुल्ला ने अलगवादियों को चुनौती दी

जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को देश के 68वें स्वतंत्रता दिवस पर अलगाववादियों को चेतावनी दी और दावा किया कि राज्य में अलगाववादी हिंसा की वारदतों में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है।

उमर ने अलगाववादियों के इस दावे को खारिज किया कि हजारों लोग जेल में बंद हैं। उन्होंने कहा कि इस वक्त केवल 100 लोग जेल में हैं। स्वतंत्रता दिवस पर बख्शी स्टेडियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र किया और कहा कि उनके अब तक के करीब पांच साल के कार्यकाल में राज्य में अलगाववादी हिंसा में 80 प्रतिशत तक की कमी आई है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शहरों एवं कस्बों से सुरक्षा बलों की मौजूदगी कम करने की कोशिश कर रही है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सीमा पार करने वाले करीब 35० लोग राज्य सरकार की ओर से चलाई गई पुनर्वास नीति के कारण यहां लौट आए हैं। सशस्त्र बल विशेष शक्तियां अधिनियम (एएफएसपीए) हटाने की मांग पर उमर ने कहा, ''यदि राज्य में आतंकवादी गतिविधियों में 80 प्रतिशत तक की कमी है तो वह दिन दूर नहीं जब एएफएसपीए भी हटा लिया जाएगा।''

कोई टिप्पणी नहीं: