चीनी सैनिकों के साथ लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

शनिवार, 16 अगस्त 2014

चीनी सैनिकों के साथ लद्दाख में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया

भारत के 68वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पूर्वी लद्दाख में शुक्रवार को भारत और चीन के सीमा सुरक्षाकर्मियों के बीच एक औपचारिक बैठक हुई। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बैठक में भारत की ओर से भारतीय सेना और इंडो-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रतिनिधि, जबकि चीन से पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के प्रतिनिधि मौजूद थे। समारोह की शुरुआत भारत और चीन दोनों ही प्रतिनिधिमंडल द्वारा भारतीय राष्ट्रीय ध्वज की सलामी से शुरू हुई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, ‘‘लगभग चार घंटे चला यह समारोह सांस्कृतिक, मनोरंजक और खेल-कूद कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। समारोह में दोनों देशों की महिलाओं ने भाग लिया, जो परस्पर विश्वास बढ़ाती शांति और सीमा पर शांति स्थापित करने की इच्छा का प्रतीक है।’’ बयान के अनुसार, ‘‘भारत के स्वतंत्रता दिवस के मौके पर चीन के प्रतिनिधिमंडल की भागीदारी एक संकेत है। इससे भारत और चीन के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों को बढ़ावा मिलेगा और आपसी विश्वास स्थापित होगा।’’

बयान में कहा गया कि दोनों ही पक्षों ने प्रोटोकॉल और समझौतों को बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई और कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर शांति और विश्वास को बढ़ावा देना चाहिए। ऐसा ही एक समारोह एक अगस्त को चीन की तरफ पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) दिवस के मौके पर आयोजित किया गया था।

कोई टिप्पणी नहीं: