बिहार : 12-13 सितंबर को ‘‘चलो कलेकटेरियट’’ का ए॰आई॰एस॰एफ॰ ने किया आह्वान - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

बिहार : 12-13 सितंबर को ‘‘चलो कलेकटेरियट’’ का ए॰आई॰एस॰एफ॰ ने किया आह्वान



ए॰आई॰एस॰एफ॰ के स्थापना दिवस पर राज्य के सभी जिलों में 12 अगस्त तथा पटना में 13 अगस्त को निकलेगा विशाल जुलूस, सितंबर में छात्राओं का कन्वेंशन बेगूसराय में, 8 नवम्बर को प्रोफेशनल  स्टूडेन्ट्स का कन्वेंशन सहरसा, 20 नवम्बर को टेक्निकल स्टूडेन्ट्स का कन्वेंशन बोधगया, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार पर कन्वेंशन में चंडीगढ़ जाएगें बिहार से 10 छात्र नेता।

aisf logo
पटना:- आॅल इण्डिया स्टूडेन्ट्स फेडरेषन (।प्ैथ्) ने शैक्षणिक अराजकता छात्र आंदोलन पर बढ़ते दमन के खिलाफ एवं छात्रों की विभिन्न समस्याओं को लेकर 12 और 13 सितंबर, 2014 को राज्य के छात्रों से ‘‘चलों क्लेकटेरियट’’ का आह्वान किया है। छात्रवृति वितरण में व्यापक अनियमितता जिलों के अंदर एस॰सी॰, एस॰टी॰, ओ॰बी॰सी॰ माइनरटी हाॅस्टलों की बदहाली, सभी शैक्षणिक संस्थानों में षिक्षक कर्मियों की स्थायी नियुक्ति, रुम रेन्ट कन्ट्रोल एक्ट, निजी कोचिंग पर लगाम, छात्र संघ चुनाव, ज्म्ज्ध्ैज्म्ज् उत्तीर्ण छात्रों की नियुक्ति, छात्राओं की सुरक्षा जैसे सवाल इस आंदोलन के अह्म सवाल को लेकर पूरे राज्य में क्लेकटेरियट पर छात्रों का प्रदर्षन होगा।  वहीं 12 अगस्त, 2014 को संगठन के 79 वें स्थापना दिवस तथा आजादी के बाद प्रथम छात्र शहीद दीनानाथ पांण्डेय की शहदत दिवस पर सभी जिलों के अन्दर एवं 13 अगस्त को पटना में शहीद भगत सिंह चैक से पटना वि॰वि॰ तथा विषाल जुलूस निकाला जाएगा। इसी दिन पटना काॅलेज में भारत में छात्र आंदोलन, मौजूदा चुनौतियां एवं ए॰आई॰एस॰एफ॰ की भूमिका विषय पर सेमिनार होगा। जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के बुद्धिजीवी षिरकत करेंगे।  

षिक्षा, स्वास्थ्य एवं रोजगार के सवाल पर 25, 26, 27 अगस्त, 2014 से चंड़ीगढ़ में आयोजित राष्ट्रीय कार्यषाला में बिहार से 10 छात्र नेता शामिल होंगे। छात्राओं की सुरक्षा एवं जेण्डर सेन्सिटाइजेषन सेल राजय के सभी काॅलेजों में बनाने के लिए संगठन विषेष अभियान छेड़ेगा। सितंबर के मध्य में इसी को केन्द्रित करते हुए ए॰आई॰एस॰एफ॰ ने छात्राओं का प्रांतीय कन्वंेषन बेगूसराय में बुलाया है। वहीं 8 नवम्बर, 2014 को सहरसा में प्रोफेषनल स्टूडेंट्स और 20 नवम्बर, 2014 को  बोधगया में टेक्निकल स्टूडेट्स का राज्यस्तरीय कन्वेंषन आयोजित किया जाएगा। ए॰आई॰एस॰एफ॰ ने व्यापक स्तर पर छात्रों के बीच सदस्यता अभियान चलाने का फैसला लिया है। नये शैक्षणिक वर्ष में ढ़ाई लाख छात्रों को संगठन से जोड़ने को लेकर ए॰आई॰एस॰एफ॰ की राजय सचिवमंडल की बैठक में ये सारे फैसले लिए गए। बैठक की अध्यक्षता संगठन के राज्य अध्यक्ष परवेज आलम ने किया। बैठक में राज्य सचिव सुषील कुमार, राज्य उपाध्यक्ष निखिल कुमार झा, शंकर कुमार, आकाष गौरव भी शामिल थे।   

कोई टिप्पणी नहीं: