नरकटियागंज (बिहार) की खबर (03 अगस्त) - Live Aaryaavart (लाईव आर्यावर्त)

Breaking

प्रबिसि नगर कीजै सब काजा । हृदय राखि कौशलपुर राजा।। -- मंगल भवन अमंगल हारी। द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी ।। -- सब नर करहिं परस्पर प्रीति । चलहिं स्वधर्म निरत श्रुतिनीति ।। -- तेहि अवसर सुनि शिव धनु भंगा । आयउ भृगुकुल कमल पतंगा।। -- राजिव नयन धरैधनु सायक । भगत विपत्ति भंजनु सुखदायक।। -- अनुचित बहुत कहेउं अग्याता । छमहु क्षमा मंदिर दोउ भ्राता।। -- हरि अनन्त हरि कथा अनन्ता। कहहि सुनहि बहुविधि सब संता। -- साधक नाम जपहिं लय लाएं। होहिं सिद्ध अनिमादिक पाएं।। -- अतिथि पूज्य प्रियतम पुरारि के । कामद धन दारिद्र दवारिके।।

रविवार, 3 अगस्त 2014

नरकटियागंज (बिहार) की खबर (03 अगस्त)



पीडि़त ने लगायी राष्ट्रपति से गुहार

narkatiaganj news
नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) बिहार में पुलिस प्रशासन की रिश्वतखोरी और निकम्मापनी से आजीज एक पत्रकार ने पीडि़त होकर देश छोड़ने की अनुमति महामहिम राष्ट्रपति से मांगी है। पुलिस प्रशासन के लोगों ने एक छोटे से मामले में न जाने कितना रिश्वत खाया कि दो माह बीत जाने के बाद भी पर्यवेक्षण प्रतिवेदन नहीं सौंपा है। अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार मल्ल ने कहा कि जब कोई जख्म प्रतिवेदन नहीं है तो अनु.जाति/जनजाति एक्ट लागू नहीं हो सकता। हाँ, रमेश कुंमार मल्ल अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी ने कहा कि जीत सत्य की होती है। मंजय लाल सत्यम ने कहा कि मुझे भारतीय कानून व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, लेकिन पुलिस प्रशासन और कथित बडे़ मीडिया घराने के उपर से अब विश्वास डिगने लगा है। क्योंकि एक छोटी सी गलती करने वाले के विरूद्ध सख्त कार्रवाई होती है, इतना ही नहीं अखबारों की सुर्खियों में खबर रहती है। किन्तु इतना सब होने के बावजूद एक दलित पत्रकार की खबर गिने-चुने अखबारों ने प्रकाशित किया। मामला है कि निबंधन कार्यालय में अवर निबंधक के पति के संरक्षण में कार्यालय पर हावी बिचैलियो ने अवर निबंधन कार्यालय शिकारपुर में 2 जून 2014 को एक पत्रकार के साथ दुव्र्यवहार किया। उस समय रात्री में अवैध तरीके से कार्यालय खुला था और पत्रकार मंजय लाल सत्यम कार्यालय की तस्वीर लेने के दौरान दुवर््यवहार किया गया। उसके बाद शिकारपुर थाना काण्ड संख्या 145/14 दर्ज किया गया। इस खबर को छोटे बैनर के अखबारों ने प्रमुखता से प्रकाशित किया लेकिन बड़े बैनर के किसी अखबार ने उसे प्रकाशित नहीं किया। पत्रकार पर केस उठाने के लिए काफी दवाब दिया गया, केस नहीं उठाने जानेपर उसपर 23 जून 2014 को जानलेवा हमला किया गया। गौनाहा पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही थी, पुलिस के अनुमण्डलीय पदाधिकारी की पहल पर घटनास्थल की जाँच कर प्राथमिकी गौनाहा थाना काण्ड संख्या 72/14 दर्ज की गयी। बकौल मंजयलाल, उसके बाद से दलित पत्रकार पर कई तरह की प्रताड़ना दी जाने लगी है, जिसमें शिकारपुर थाना के अधिकारी भी कहीं न कही से संलिप्त बताये गये है। तंग आकर पत्रकार ने भारतीय गणराज्य के राष्ट्रपति को पत्र देकर नागरिकता खत्म करने का अनुरोध किया है और देश छोड़ने की तिथि तय कर बताने की मांग की है। जिससे कि वह दुनिया के किसी दूसरे देश में जाकर सपरिवार चैन की जिन्दगी गुजार सके।

लोजपा की बैठक में एनडीए प्रत्याशी रश्मि वर्मा को विजयी बनाने का संकल्प

नरकटियागंज(अवधेश कुमार शर्मा) शहर के वार्ड नम्बर 22 में लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक रविवार को सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता मृत्युंजय सोनी ने किया जबकि संचालन मंजीत वर्मा ने किया। उक्त बैठक में आगामी विधान सभा उपचुनाव में नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस की प्रत्याशी रश्मि वर्मा की जीत सुनिश्चित करने पर वृहद चर्चा हुई। बैठक में सभी ने यह निर्णय लिया कि भारतीय जनता पार्टी व उसके सहयोगी दलों के तमाम कार्यकर्ता पार्टी के घोषित प्रत्याशी को विजयी बनायेंगे। रश्मि वर्मा की जीत सुनिश्चित कर कार्यकर्ता यह साबित करेंगे कि तमाम  विरोध पार्टी के भीतर होगा परन्तु चुनाव पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। संयुक्त विपक्ष को सारे कार्यकर्ता अपनी ताकत के बल पर चारों खाने चिŸा कर देंगे। बैठक में लोजपा के जिलाध्यक्ष पारसलाल विश्वकर्मा, ई.नौशाद आलम, ई.संजय कुमार कुशवाहा, कुद्दुस कुरैशी, लालजी, मुनीलाल राम, कृष्णा प्रसाद व अन्य शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं: